शहर में धूम धाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 299 वी जयंती





आगरा। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती की आगरा में धूम रही। बघेल समाज के लोगों ने शहरभर में शोभा यात्रा और कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान एक कार्यक्रम कटरा गड़रियान छीपीटोला में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 299 वीं जयंती बड़े ही उत्साह और भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाल कर मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंम्भ अहिल्याबाई के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अहिल्या आरती से किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वर्तमान एमएलसी नीतेश शिवहरे, समाजसेवी पंकज बघेल, लोकेश कुमार, नत्थीलाल, मानसिंह बघेल, राकेश बघेल, रीतेश निगोता, दिलीप बघेल, व कटरा कमेटी के सदस्यों में वीरेन्द्र बघेल, नितिन निगोता, बबलू बघेल, राजू बघेल, राहुल dj रवि बघेल, रचित बघेल, मनीष बघेल, माया देवी वर्मा,भूदेवी,खुशबू, आरती रेनू, लता, सुंदरी सहित अन्य नारी शक्ति की भी प्रबल भागीदारी रही।कार्यक्रम का कुशल संचालन कवयित्री पदमावती बघेल ने किया।

Comments