आगरा के कवि प्रेमसिंह राजावत प्रेम धिमिश्रीया दिल्ली में हुए सम्मानित



Agra | धिमश्री आगरा के  साहित्यकार प्रेमसिंह राजावत प्रेम 'धिमिश्रीया' देश की राजधानी दिल्ली में 11 मई केंद्रीय सभागार संसद भवन मार्ग कन्वेंशन सेंटर कनॉट प्लेस मैं आयोजित सम्मान समारोह में आयुष कीर्ति अलंकरण से सम्मानित हुए देश-विदेश साहित्य कॉलोनी हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री इंद्रेश कुमार वरिष्ठ आरएसएस विशिष्ट अतिथि श्री नागेश्वर राव कुलपति इग्नू, श्री संजय कुमार अग्रवाल  दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, निर्देशक दैनिक पंजाब केसरी, पद्मश्री वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा, विद्या मनोज नेसरी सलाहकार आयुष मंत्रालय भारत सरकार ,पद्मश्री अशोक चक्रधर हास्य कवि, पद्मश्री एवं सुरेंद्र शर्मा हास्य कवि के सानिध्य में हुआ। आयुर्वेद को जानें ग्रंथ की संपादक डॉ ममता सैनी तंजानिया एवं मनोज नेसरी द्वारा प्रेम सिंह राजावत प्रेम धिमिश्रीया को ग्रंथ में सहभागिता हेतु सम्मानित किया गया। इस ग्रंथ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं विश्व के सबसे वृह्द काव्यात्मक ग्रंथ से अलंकृत किया गया है।

Comments