विस्तारकों से ही संघठन को नई ऊर्जा मिलती है: डॉ.मनोज शर्मा


धौलपुर। आज से लोकसभा चुनाव में मात्र दो दिन बचे है इन चुनावों में संगठनात्मक व्यवस्था के हिसाब से गृह त्यागी विस्तारक संगठन द्वारा निकाले जाते जो अपने घर परिवार को छोड़कर घर घर, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और पूरी विधानसभा लोकसभा के चुनावों का सत्यापन करते हैं और संगठन को झूठ और सच से अवगत कराते हैं और चुनावी से दो दिन पहले विस्तारकों की उस क्षेत्र से विदाई होती है। वह अपने घर जाकर अपने मतदान का प्रयोग कर सकें ऐसे ग्रह त्यागी,संघर्ष शील, न्यायोचित विचारबान विस्तारकों को लोकसभा पालक और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर विदाई दी गई।

 विदाई समारोह में पूर्व राजाखेड़ा विधानसभा प्रभारी ब करोली धौलपुर लोकसभा पालक डॉ.मनोज शर्मा ने कहा  कि विस्तारक नींव की ईंट होते है जिनके ऊपर संघठनातम्क भवन का भार  होता है और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा  भी इन्ही से मिलती है विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना उनके लिए एक कठिन चुनौती होती है जिसको वह सहज स्वीकार कर संगठन के कार्यों को पूर्ण सफलता की ओर ले जाते हैं ।

सम्पूर्ण समर्पण का नाम विस्तारक है विस्तारक हमारे परिवार के सदस्य है आज उनकी विदाई पर मेरा मन आह्लादित ब भाव भिभोर है इसी कड़ी मैं संभाग के भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने  विस्तारकों के कार्यों को सराहनीय बताया और कहा कि विस्तारको ने घर घर जनता और कार्यकर्ताओं को जगाया है का ही परिणाम है कि अबकी बार 400 पार के साथ मेरा राष्ट्र महान, स्वागत समारोह में बिस्तारक क्रमशः बाड़ी  विधान सभा और लोकसभा से गिरधारी सिंह , राजाखेड़ा से बलबीर सिंह रांजना, धौलपुर से पवन चौधरी, बसेड़ी से गजेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, मरेना मंडल अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, कार्यालय मंत्री नंद किशोर शुक्ला,लोकसभा सह प्रभारी मीडिया पंकज शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Comments