- Get link
- X
- Other Apps
आगरा। कल दो घंटे के लिए रहेगा ताज का दीदार निःशुल्क। जी हां, आपको बताते चलें कि कल ईद-उल-फितर पर ताजमहल दो घंटे के लिए निःशुल्क रहेगा। ईद पर नमाज के लिए सुबह सात से नौ बजे तक यह व्यवस्था लागू होगी। इस अवधि में ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो भी बंद रहेंगी। अकीदतमंदों के साथ ही पर्यटकों को भी स्मारक में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा, हालांकि मुख्य मकबरे पर दो सौ रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू रहेगा।
ताजमहल में ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा पर नमाज के लिए अकीदतमंदों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है। चांद दिखाई देने के आधार पर ईद का दिन निर्धारित होगा। दस अप्रैल को चांद नजर आने पर 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।
अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने ईद पर सुबह सात से नौ बजे तक ताजमहल के निःशुल्क रहने का आदेश जारी किया है, लेकिन मुख्य मकबरे पर अतिरिक्त टिकट लागू रहेगा। इसमें किसी तरह की छूट पर्यटकों को नहीं मिलेगी।
Comments
Post a Comment