Loksabha Election 2024 : भाजपा की पहली सूची में प्रो.एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर, हेमामालिनी और राम शंकर कठेरिया के नाम शामिल



Loksabha Election 2024 : भाजपा की पहली सूची में  प्रो.एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर, हेमामालिनी और राम शंकर कठेरिया के नाम शामिल

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे परिया अपने उम्मीदवारों के चयन में लगी हुई हैं आज भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है जिसमें शनिवार को 195 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इन 195 सीटों पर आगरा की दोनों लोकसभा सीट शामिल थी आगरा लोकसभा से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, मथुरा से हेमामालिनी, इटावा से राम शंकर कठेरिया पर एक बार फिर पार्टी हाई कमान ने भरोसा जताया और चारों को एक बार फिर लोकसभा के चुनावी मैदान में प्रत्याशी के रूप में उतार दिया है।

 बताते चलें कि आगरा लोकसभा सीट एससी केटेगरी में है और यहां से पहले प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़े थे जो वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को एक बार फिर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर उनका कहना था कि हाई कमान ने जो भरोसा उन पर एक बार फिर जताया है वो उस भरोसे को कायम रखेंगे तो वही फतेहपुर सीकरी लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए राजकुमार चाहर को हाई कमान ने दूसरा मौका दिया है। उनका कहना था कि हाई कमान का निर्देश हुआ है उसका पालन किया जाएगा। 5 साल में मोदी सरकार की योजना को लेकर फतेहपुर सीकरी में जो काम किए गए उस पर हाई कमान ने उन भरोसा जताया हैं। इसके लिए हाई कमान का आभार है। हाई कमान के भरोसे को कायम रखा जाएगा।

Comments