महाशिवरात्रि के तृतीय दिवस पर बल्केश्वर मंदिर में हुआ महिला संगीत का महाआयोजन





आगराः बल्केश्वर महादेव में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन शिवालय भक्ति गीतों से गूंज उठा। महिलाओं ने भगवान शंकर माँ पार्वती के विवाहउत्सव के भजन गाकर माहौल का उत्सवमय बना दिया।

भगवान शंकर के विवाह के दूसरे दिन बल्केश्वर मंदिर में महिला संगीत का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें विवाह की खुशियां झलक उठी थीं। शिव जी बिहाने चले, पालकी सजा के...गौरा संग आए, भोले भंडारी....भोले बाबा फूले न समाये...भोले नाथ से निराला कोई और नहीं... जैसे अनेक भक्ति गीत महिलाओं ने गाए। विवाह की खुशी में महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए।

इस महिला संगीत में ममता सिंघल, सुगंधा नागर, आकांक्षा पंड्या, वेवही पंड्या, श्रुति पंड्या, कंचन, सुमन देवी, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, राजकुमारी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पूजा जैन, प्रिंयका वर्मा, रेखा, सुमन, सुनीता, संतोष, रंजना सहित अनगिनत महिलाएं शामिल हुईं।

इससे पूर्व मंदिर में खप्पर पूजन का कार्यक्रम हुए। साधु संतों को प्रसाद वितरण किया गया।


Comments