लाभार्थियों के घर पर पहुंचकर योगेंद्र उपाध्याय ने किया जनसंपर्क



- कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

- आजादी के बाद पहली बार लाभार्थियों को बिना भेदभाव के मिल रहा है योजनाओं का लाभ योगेंद्र उपाध्याय

- डबल इंजन की सरकार में ना भ्रष्टाचार होता है और ना किसी के साथ भेदभाव


आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री  योगेंद्र उपाध्याय  ने माधव नगर फेज 2 एवं जवाहरपुरम में लाभार्थियों से संपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं  के बारे में जानकारी  दी।लाभार्थियों के घरों पर स्टिकर लगाया और पत्रक वितरित किए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा आजादी के बाद पहली बार देश में ऐसी सरकार काम कर रही है जिसमें सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को सीधे मिल रहा है। इससे पूर्व की सरकारों में लाभार्थियों के लिए आया हुआ धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में ना तो भ्रष्टाचार होता है ना ही सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव। इस मौके पर लाभार्थियों से संपर्क करते हुए योगेंद्र उपाध्याय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के इस दूरगामी सपने को साकार करने में देश और प्रदेश के हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा आज विपक्ष के पास ना तो कोई मुद्दा है और ना ही कोई विजन। विपक्ष के लोग सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए राजनीति करते हैं भाजपा की सोच व्यक्ति विकास के साथ राष्ट्र निर्माण की है।

अध्यक्षता सत्यदेव शर्मा और संचालन भाजपा नेता के के भारद्वाज ने की। इस मौके पर प्रमुख रूप से आगरा कॉलेज ट्रस्टी बोर्ड सदस्य भगवान सिंह शर्मा, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप सिंह, डॉ संतोष चाहर,मंडल अध्यक्ष डॉ प्रदीप उप्रेती,रितेश शुक्ला, सुनील कर्मचंदानी, क्षेत्रीय पार्षद मीनाक्षी वर्मा, रवि दिवाकर, राधा रानी मनवानी, गुड्डू मेनन, संतोषी लाल वर्मा, बाघ सिंह सिकरवार, शिवनारायण शर्मा,हरवेंद्र उप्रेती,कोमल उप्रेती, डॉ कमल सिंह, पदम सिंह, कन्हैया लाल कुशवाह,विनोद उप्रेती,बॉबी पंडित,आकाश दीप वर्मा, एम सी शर्मा,निशा दुबेआदि प्रमुख संपर्क टोली में मौजूद रहे।

Comments