जमकर खेली होली क्यों कि साथ थी बच्चों की टोली

फिरोजाबाद । जनपद के विद्यालयों में इन दिनों होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। विद्यालयों में रंगो में इस तरह से छात्रों का उत्साह दिख रहा है जेसे एक नई सुबह का आगाज आज आर एस बी पब्लिक स्कूल में भी होली का उत्सव मनाया गया छात्रों ने होली के भजनों पर जमकर नृत्य किया। वही सबको गुलाल लगाकर गले मिलकर होली के पर्व से एक दिन पूर्व शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की छात्राओं ने होलिका दहन के बारे में बारीकी से समझा और जाना कि होली पर्व क्यों मनाया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पं0 सोनिया शर्मा ने विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं प्रबंधक देवेन्द्र सिंह बघेल ने होली पर्व के बारे में बताया तथा बुराई पर अच्छाई के प्रतीक होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं इस दौरान श्री दिनेश कुमार बघेल (प्रबंधक) श्री चंद्रपाल सिंह राजपूत(प्राचार्य) नारायण सिंह नवीन कुमार अंजलि राजपूत प्रतिभा सिंह शिवराज सिंह तान्या शर्मा अर्चना शर्मा रिंकी बघेल शालिनी भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे

Comments