बल्केश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ कर मनाया गया फाग उत्सव

 


आगरा- बल्केश्वर महादेव मंदिर में होली दहन की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम 4:00 बजे से मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ के साथ ब्रज रस होली का आयोजन किया गया।

मंदिर महंत सुनीलकांत नागर एवं महंत कपिल नागर जी ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन भी किया। पाठ समापन के बाद भजनों पर झूमते हुए व फूलों की होली के साथ फाग उत्सव मनाया गया। मंदिर प्रांगण में मौजूद सभी भक्तो ने एक दूसरे के साथ फूल, अबीर और गुलाल से होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।।

होलिकोत्सव पर बाबा पर रंग, गुलाल व केसर अर्पित कर रंगोत्सव की शुरुआत की गयी।

Comments