राजबब्बर के मजबूत हाथ रहे, राजू लवानियां व राजीव जैन भाजपा में शामिल हुए



आगरा 15 मार्च।मोदी जी की 400 पार की लहर एवम मोदी की गारंटी विपक्षी दलों के नेताओं में खलबली मचाये हुए है।उनका रुझान भाजपा की ओर हो रहा है।

आज अनेक नेताओं ने आगरा व लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 कांग्रेस के पूर्व सांसद राज बब्बर की आगरा में  मजबूत टीम कहे जाने वाले लोगों को आज उनका साथ छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सच्ची रहे राजू लवानिया और राजबब्बर के सहलाकर रहे राजीव जैन को भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह एवम सांसद राजकुमार चाहर ने भाजपा का पटका पहनाकर  पार्टी में शामिल  कराया ।

राजू लवानिया और राजीव जैन ने कहा की वो भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर एवम मोदी जी-योगी जी आस्था जताते हुए आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

   कुछ दिन पूर्व ही एक और कांग्रेस के प्रदेश सचिव और राज बब्बर के करीबी उपेंद्र सिंह जो दो बार चुनाव लड़ चुके थे भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

 आज आगरा में ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह,सांसद राजकुमार चाहर, लोकसभा संयोजक /बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा,बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ अवधेश रावत,बृजक्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार,जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक,सत्येन्द्र यादव शामिल रहे।

Comments