इन वजहों के कारण... उपेंद्र सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़, थामा भाजपा का दामन

 

Agra. लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी ने चाणक्य नीति अपनाने लगी है। चाणक्य नीति का प्रयोग करते हुए भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया गया है। आज राहुल गांधी खुद न्याय यात्रा लेकर आगरा आ रहे हैं। इस न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा पर हमला बोला जा रहा है लेकिन जिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के भरोसे राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उसमें से एक मजबूत संगठन का पदाधिकारी भाजपा की चाणक्य नीति का शिकार हो गया। भाजपाइयों ने उसे भाजपा के रंग में रंग लिया और राहुल गांधी की न्याय यात्रा के एन वक्त पर ही उससे पार्टी से इस्तीफा दिलवाया और भाजपा में शामिल कर लिया।


उपेंद्र सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव भी उन्होंने कांग्रेस से लड़ा। पार्टी के कई बड़े पदों पर वो रहे, साथ ही राज बब्बर के बेहद करीबी भी माने जाते हैं लेकिन कुछ दिनों से वह पार्टी में सक्रिय नहीं थे भाजपा ज्वाइन करने से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के उनके लेटर वायरल हुआ इस लेटर में उन्होंने खुद लिखा कि कुछ सालों से पार्टी में संवादहीनता और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। कुशल नेतृत्व का भी अभाव होने लगा है इसलिए वह अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

 रविवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर उपेंद्र सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा और फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में उन्होंने कमल का हाथ छोड़कर भाजपा के कमल को थाम लिया। इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनका पार्टी में स्वागत भी किया।

Comments