पदमश्री मिलने पर सर्व कुल ब्राह्मण समाज समिति ने किया डॉ. आर एस पारीक का अभिनंदन

 



आगरा 4 फरवरी। सर्व कुल ब्राह्मण समाज समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आर. एस. पारीक को पद्म श्री सम्मान देने पर हर्ष व्यक्त किया है। इस उपलब्धि को पाकर ब्राह्मण समाज प्रफुल्लित दिखाई दिया।

अपने समाज के विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आर. एस. पारीक को चिकित्सा समाज सेवा के लिए मिलने वाले पद्म श्री सम्मान से स्वयं को गौरवांवित अनुभव करते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके बाग फरजाना स्थित आवास पर भव्य समारोह आयोजित कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने डॉ. पारीक को अंग वस्त्र (शाल) ओढ़ाकर अभिनंदन पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सर्व कुल ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र शर्मा एवं पदाधिकारियों में राजेंद्र पाराशर, आशुतोष शर्मा, शिवाकांत मिश्रा, जेपी लवानिया, राजकुमार शर्मा, रामविलास पाठक, विनोद कुमार शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, एससी  पाठक, प्रेम शंकर शर्मा सहित महानगर का समस्त ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा।

Comments