विकसित भारत के निर्माण में आधी आबादी की होगी बड़ी भूमिका : गीता शाक्य



- भाजपा के स्मार्ट महिला सम्मेलन में मातृशक्ति ने भरी हुंकार

- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मातृशक्ति की राजनीति में बढ़ेगी सक्रिय भागीदारी दुर्विजय सिंह शाक्य

- सूरसदन सभागार में गूंजा जय जय श्री राम की जय जयकार


आगरा। आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का सपना देखा है, इस संकल्प को पूरा करने में आधी आबादी की बड़ी भागीदारी रहेगी। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का। भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा द्वारा आयोजित स्मार्ट महिला सम्मेलन सूरसदन सभागार में जय जय श्री राम की जयकार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, मधु बघेल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता कार्यक्रम संयोजिका का रानी परिहार  ने संयुक्त रुप से भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से  और से मुख्य अतिथि गीता शाक्य का बड़ी माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह के रूप में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर  प्रतीक स्वरूप भेंट किया गया। अतिथियों के स्वागत के साथ सूरसदन सभागार जय जय श्री राम जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। उत्तर प्रदेश में पहली बार आगरा में आयोजित स्मार्ट महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा 2014 के बाद देश की तस्वीर बदल रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का बड़ा सपना देखा है। इस संकल्प को पूरा करने में मातृशक्ति के रूप में आधी आबादी की बड़ी भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा स्मार्ट महिला का तात्पर्य महिलाओं के स्वावलंबन आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण से है। जब मातृशक्ति आत्मनिर्भर होकर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता करेगी तो भारत को विकसित होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा देश में पहली बार किसी सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान के साथ महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए शौचालय का निर्माण, बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेकों योजनाएं तैयार की हैं। महिलाओं से खचाखच भरे सूरसदन सभागार में गीता शाक्य ने कहा उत्तर प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। बैंकिंग सखी, विद्युत सखी, ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बना रहीं हैं।


भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्मार्ट महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए नई संसद भवन की नींव रखते समय पहले अध्यादेश के रूप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करके महिलाओं के आत्मसम्मान को राजनीति के पटल पर अग्रसर करने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ के साथ बेटी पढ़ाओ का नारा 2014 में दिया था इसे साकार करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनेक योजना तैयार कर देश भर में कन्या भ्रूण हत्या रोककर बेटियों को स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के साधन उपलब्ध कराए हैं।

उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित स्मार्ट महिला सम्मेलन को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, समाजसेवी मधु बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया ने भी संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में  आयोजित स्मार्ट महिला सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रानी परिहार, संध्या जोशी, रश्मि धाकड़, रंजना पवार, अनीता खरे, प्रवीना राजावत, सुनीता सारस्वत, हेमलता अग्रवाल महानगर के मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी मंडल की पदाधिकारी महिला पार्षद मातृशक्ति के रूप में मौजूद रहीं।

Comments