लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कसी कमर, लोगों के बीच सरकार की योजनाएं बता रहे समर्थक

 


Agra. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। भाजपा विभिन्न अभियान चलाकर लोगों के बीच पहुँच रही है और उनसे संपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ सरकार की योजनाओं से लाभांवित होने वाले लोगों का वंदन भी कर रही है। जिससे आम व्यक्ति भाजपा को समर्थन करें।

भाजपा पार्टी ने अब बूथ पर नारी शक्ति बंधन अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान अब रावली मंडल में भी शुरू हो गया। भाजपा के रावली मंडल में मंडल अध्यक्ष ओम शर्मा के नेतृत्व में बूथ नंबर 54 व बूथ नंबर 55 में नारी शक्ति बंधन अभियान चलाया गया और घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया साथ भाजपा की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही इसकी जानकारी ली। भाजपा के अवासीय योजना में जिन लोगों को घर मिला या ढाई लाख की सरकारी मदद से घर बनवाने वालों का अभिनंदन भी किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रघु पंडित ने बताया कि पूरे वार्ड में नारी नारी शक्ति बंधन अभियान चलाया गया है। लोगों से संपर्क किया गया और जो भी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए है उनका अभिनंदन किया गया साथ ही लोगों को भाजपा की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी गयी।

Comments