कर्ज से परेशान व्यपारी ने परिवार समेत की आत्महत्या, सुबह नौकरानी के पहुँचने पर सीन देख निकली चीख

 


Agra. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़ी घटना सामने आई है। संदिग्ध अवस्था में एक घर मे तीन लोगो के शव मिले है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला है जबकि उसका 12 साल का बेटा और मां कमरे में बेड पर मृत मिली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का है। पुलिस को व्यापारी का मोबाइल मिला है जिसमें वो कर्ज होने की बात कह रहा है।

पूरा मामला थाना न्यू आगरा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। लॉयर्स कॉलोनी निवासी तरुण उर्फ जॉली पाइप का व्यापारी था। बताया गया है कि उसकी पत्नी रजनी खाटू श्याम दर्शन के लिए गई हुई थी। घर में जॉली के अलावा उसकी बुजुर्ग  मां ब्रजेश देवी और 12 साल का बेटा कुशाग्र चौहान था। शनिवार सुबह तरुण का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसकी मां-बेटे का शव बेड पर थे।

शनिवार सुबह रोज की तरह जब उसके घर पर नौकरानी काम करने पहुंची तो उसने जॉली का शव फंदे पर लटका देखा। ये देख नौकरानी चीखती हुई कमरे की ओर दौड़ी तो वहां 12 वर्षीय कुशाग्र और बुजुर्ग महिला ब्रजेश देवी की लाश पड़ी हुई थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। नौकरानी की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। पड़ोसियों ने द्रश्य देखा और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही



 थाना न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद डीसीपी सिटी भी मौके पर आ गये। पुलिस ने  घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आशंका  व्यक्त की है कि बुजुर्ग महिला और मासूम को जहर देकर मारा गया, जिसके बाद जॉली ने फंदे पर लटक कर खुद  की भी जान दे दी।

घटना स्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस को व्यापारी का मोबाइल मिला, जिसमें एक वीडियो है। इस वीडियो में उसने कहा है कि उसे व्यापार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वो कर्ज से परेशान है, इसलिए सबको मार दिया है।


https://x.com/AmritVichar/status/1756547604899315956?s=20

Comments