रेलवे के इतिहास स्वर्णिम पल पीएम मोदी ने 41 हजार करोड़ की परियोजनाओ का किया शिलान्यास व लोकार्पण,554 अमृत रेलवे स्टेशन और 1500 आरओबी का पुननिर्माण

 

 


Agra. देश के प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश को बड़ी सौगात दी है। रेल के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2,000 से अधिक रेल अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया और राष्ट्र को समर्पित की। इसी परियोजनाओ में अमृत भारत स्टेशन के तहत आगरा रेल मंडल के 7 स्टेशनों के जीर्णोद्धार व नवीनीकरण के कार्य का भी शिलान्यास हो गया। 

आगरा रेल मंडल की ओर से ईदगाह रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, एमएलसी विजय शिवहरे और महापौर हेमलता दिवाकर शामिल हुई। सभी मे लाइव पीएम मोदी को सुना और फिर पीएम मोदी ने रेलवे की संरचना व आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए योजना का शिलान्यास किया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आगरा रेल मंडल के सात स्टेशनों के जीर्णोद्धार होने जा रहा है। जिसकी आधारशिला खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर से चयनित 554 स्टेशनों एवं 1500 ROB/RUB का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया।

आगरा मंडल के  अमृत भारत योजना में चयनित स्टेशन:-

मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आगरा  मंडल में 07  स्टेशनों एवं 35 ROB/RUB का शिलान्यास/लोकार्पण पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत आगरा मंडल के चयनित 7  स्टेशन इस प्रकार है।


1:- धौलपुर (27.85 करोड़ रु.)

2:- ईदगाह (12.8 करोड़ रु.) 

3:- राजा की मंडी (12.4 करोड़ रु.)

4:- खेडली(16.5 करोड़ रु.)

5:- होडल (8.5 करोड़ रु.)

6:- डीग (14.3 करोड़ रु. ) 

7:- गोविन्द गढ़   (7.1 करोड़ रु.)



केंद्रित राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आज का दिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। आज एक साथ 2000 से अधिक स्थानों से 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 आरयूबी व आरओबी का शिलान्यास किया है। इससे पहले एक साथ और इतने करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास नही हुआ है। विकसित भारत की संकल्पना को गति देते हुए प्रधानमंत्री इस परियोजना के तहत आगरा मंडल के उपरोक्त 07  स्टेशनों पर लगभग 100 करोड़ रुपये एवं ROB/RUB के निर्माण में  लगभग 494 करोड़ रूपये की सौगात दी है। 


आगरा रेल मंडल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आगरा रेल मंडल के 7 स्टेशन इस योजना के तहत शामिल किए गए है। जिनके आधारभूत ढांचा बदलने के लिए आज पीएम मोदी ने उन कार्यो का शिलान्यास कर दिया है। 

Comments