रानी पद्मावती अवॉर्ड 2024 : ये क्षत्राणी होंगी सम्मानित

 

■ "रानी पद्मावती अवॉर्ड 2024 का भव्य आयोजन 4 फरवरी को"

■ "मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर"

रानी पद्मावती अवार्ड का आयोजन 4 फरवरी 2024 को राव कृष्ण पाल सिंह ऑडिटोरियम, आर बी एस कॉलेज आगरा में सुबह 11 बजे से किया जा रहा है, इसी संदर्भ में संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका मनीषा सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षत्रिय महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सांसद भोपाल मध्य प्रदेश एवं संरक्षिका युवरानी अपराजिता कुमारी किला अवागढ़ उपस्थित रहकर सभी क्षत्राणियों का उत्साह वर्धन करेंगी।

संयोजिका ने बताया कि इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की उन क्षत्राणी महिलाओं को जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए विशेष योगदान के लिए संस्था की ओर से उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "रानी पद्मावती अवार्ड वर्ष-2024" से सम्मानित किया जा रहा है। निमंत्रण पत्र के माध्यम से अधिक से अधिक क्षत्रिय परिवारों को जोड़ा जा रहा है। 

ये क्षत्राणी होंगी सम्मानित

अभी तक संस्था द्वारा जिन को सम्मानित किया जाना तय हुआ है वे हैं :- उन्नति सिसोदिया (आईसीएसई, ऑल इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट 2023, ऑल इंडिया स्कूल गेम्स में प्रतिभाग 2024), आस्था सिकरवार (यूपी माध्यमिक राज्यस्तरीय विद्यालय में स्वर्ण पदक,राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक 2 बार), राधा परमार (पत्नी- शहीद रवि सिंह परमार), शहीद पृथ्वी सिंह चौहान की मां सुशीला चौहान, दिव्या सिकरवार (पिता राजपाल सिंह सिकरवार वर्तमान एटा एसडीएम), प्रतिभा सिंह (पुत्री अनिल कुमार सिंह नारखी फिरोजाबाद), एकता चौहान (पुलिस इंस्पेक्टर), रेखा चौहान (दुग्ध संघ अध्यक्ष आगरा मंडल) आदि।

इस अवसर पर विशेष उपस्थिति रही विजय पाल सिंह चौहान, मीना राघव, नेत्र पाल सिंह चौहान, अंबिका सिकरवार आदि।

Comments