अब और भी तेज हुई तीसरी आँख, यातायात व्यवस्था के लिए लागू की गई पब्लिक एड्रेस प्रणाली, देखें यह स्पेशल रिपोर्ट




आगरा। ताजनगरी में लगातार बढ़ते यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए कवायदों में लगी यातायात पुलिस ने अब अपना पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित करने के साथ इसे लागू भी कर दिया है। इसे लागू करते ही शहर के 43 मुख्य चौराहों पर अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी हो रही है। इस दौरान अगर कोई चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करता है तो पहले उसे वहां लगे स्पीकर के माध्यम से सूचित किया जाता है वहीं इसी के साथ वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को वायरलेस पर भी सूचित किया जाता है। जिसके बाद पुलिसकर्मी उस वाहन चालक से वाहन को सही तरह से लगवाता है व नियमानुसार चालान भी काटता है। 

इस दौरान एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए शहर के 43 चौराहों पर नजर रखी जा रही है। सेंट जोंस चौराहे पर स्कूटी सवार युवक द्वारा नियमों का उलघंन करने पर स्पीकर से उसे बताया गया तो वहीं यमुना किनारे रोड़ पर कार चालक द्वारा जेब्रा लाइन क्रास करने पर चालान किया गया है। यातायात कर्मियों द्वारा गाड़ी को तत्काल हटाया गया है।

भविष्य में इस प्रणाली से अपराधियों को पकड़ने में भी सुविधा मिलेगी। वहीं सही से डयूटी न करने पर टैªफिक कर्मचारीयों पर भी नजर रखी जा सकती है। वहीं अब तक अब तक चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी की निगाह चूकी तो वाहन चालक नियम तोड़ते हुए चले जाते थे। अब ऐसा नहीं कर पाएंगे।

Comments