मकर सक्रांति : जानें शुभ महूर्त और अपनी राशिनुसार किस वास्तु का करें दान : डॉ शिल्पा जैन



मकर सक्रांति की सर्व मंगल के माध्यम से बहुत-बहुत बधाई इस साल 14 जनवरी 2024 को मकर सक्रांति का त्योहार पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाएगा। आज के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं रविवार सूर्य देव को अर्पित दिन है और मकर सक्रांति का पर्व रविवार के दिन आ रहा है अतः 2024 का मकर सक्रांति बहुत ही विशेष महत्व रखता है। आज के पावन दिन भीष्म पिता ने अपना प्राण त्याग था। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं जो कि उनके पुत्र की राशि है।

देश के अलग-अलग राज्यों में मकर सक्रांति को कई नामों से जाना जाता है जैसे उत्तरायण पोंगल खिचड़ी आदि।

आज के दिन नदी के तट पर स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करने का विधान है 2024 में मकर सक्रांति रविवार के दिन होने से सूर्य भगवान की पूजा अर्चना पूरी भाव से करनी चाहिए सर्वप्रथम सूर्य भगवान को अर्घ्य दें उसके पश्चात आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और सूर्य के कम से कम 12 नाम का जाप अवश्य करें ऐसा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है साथ ही मकर सक्रांति के दिन सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं और इसी से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं मकर सक्रांति के साथ खरमास समाप्त हो जाता है और शादी विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्य पर लगी रोक हट जाती है। किंतु शुक्र के अस्त होने के कारण शुभ कार्य की शुरुआत नहीं हो पाएगी। आज के दिन दान दक्षिणा स्नान का बहुत ही महत्व है।

मकर सक्रांति का महापुण्य काल मुहूर्त 14 जनवरी को सुबह 8:30 से 9.00 बजे तक का होगा । पुण्य कल सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर सूर्यास्त तक रहेगा। उदया तिथि के अनुसार पुण्य काल और महा पुण्य काल में स्थान दान करना शुभ होता है। इस दिन राहुकाल 1:30 बजे से 2:15 बजे तक रहेगा अतः इस बीच किसी भी प्रकार का दान एवं स्नान न करें। सत्यनारायण देव की पूजा शिव जी की पूजा शनि देव और सूर्य भगवान की पूजा का विशेष महत्व है आज के दिन गाय को तिल की वस्तु खिलाए एवं मछलियों को भी तिल की वस्तुएं अवश्य खिलाएं जो भी दान करें गुप्त रूप से दान करें।

आज के दिन भूलकर भी निम्नलिखित कार्य करना वर्जित बताया गया है-

मकर सक्रांति के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए आज के दिन मांसाहार का त्याग करें गलत वाणी का प्रयोग नहीं करें अपशब्द ना बोले आज के दिन तुलसी पत्र नहीं तोड़ना चाहिए पेड़ों की कटाई भी नहीं करनी चाहिए किसी भी प्रकार का नशा ना करें शराब सिगरेट गुटका के सेवन से बचना चाहिए साथ ही आज के दिन तामसिक भोजन और मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए मकर सक्रांति के दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करें आज के दिन कोई भी आपके घर आए उसे खाली हाथ ना लौटाए। मकर संक्रांति के दिन प्लास्टिक की बनी वस्तुएं पुराने कपड़े झाड़ू धारदार चीज बचे हुए तेल का दान नहीं करना चाहिए।

आज के दिन किए गए महत्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित है-

आज नहाने के पानी में काला तिल डालकर नहाए आज के दिन किए गए दान का बहुत ही महत्व बताया गया है दान में सरसों का तेल लाल कपड़ा काली उड़द वाली दाल काला और सफेद तिल चावल कंबल तांबे का लोटा काली उड़द की दाल का दान श्रेष्ठ बताया गया है। आज के दिन गायत्री मंत्र का जाप और शनि चालीसा का मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए साथ ही साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करें अपने घर के पश्चिम दिशा में लोबान जलाएं आटा में काला और सफेद तिल मिलाकर 14 रोटी बनाएं और गाय को खिलाएं। आज के दिन पतंग उड़ाने का भी बहुत ही महत्व बताया गया है। लाल या हरे रंग का पतंग उड़ाए पतंग उड़ाने की विधि कोशिश प्रकार करनी चाहिए आज अपने पतंग पर हरे रंग से अपनी मनोकामना लिखें या अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो वह परेशानी को लिखें और उसे हवा में उड़ा दे और डोरी को तोड़ दे मनी मन अपनी मनोकामना बोलते हुए ऐसी मान्यता है ऐसा करने से पतन के साथ ही आपकी परेशानी भी खत्म हो जाएगी प्रभु से प्रार्थना करें कि जैसे यह पतंग हमारी आंखों से ओझल हो रही है उसी प्रकार हमारी परेशानी भी दूर हो जाए प्रभु आप मुझे मदद करें मैं अपनी समस्या आपके चरणों में अर्पित करता हूं।

गाय को आज के दिन बाजरा और तेल मिलाकर अवश्य खिलाएं या फिर गुड़ घी और तेल मिलाकर लड्डू बनाए और अपनी मनोकामना बोलते हुए गाय को अपने हाथ से खिलाए। दान करते वक्त अपना मुख पूरब दिशा की ओर रखें और मां अन्नपूर्णा का ध्यान करते हुए दान करें। आज जो भी वस्तु आप दान करें उसका सेवन स्वयं भी खुद करें आज के दिन गुड़ तिल रेवरी खिचड़ी दही चुरा खाना बहुत शुभ बताया गया है।

राशि के अनुसार किया गया दान हमेशा शुभ फलदाई होता है वह दान इस प्रकार है-

सभी राशि के लोग दान में तिल, गेहूं का आटा और गुड अवश्य दे उसके साथ निम्नलिखित सामग्री राशि के अनुसार दान में दें-

मेष राशि- तिल गेहूं का आटा और गुड़ के साथ पानी वाला नारियल और जौ धर्म स्थान में रख कर आए या शनिदेव के मंदिर में अर्पित करें।

वृष राशि- सभी दानों के साथ दही का दान अवश्य करें दही किसी भी भिखारी धर्म स्थान में रख कर आए।

मिथुन राशि- छोटी कन्याओं का चरण स्पर्श करें उन्हें उपहार दे हरे रंग की चीजों का उपहार छोटी कन्याओं को दें

कर्क राशि- के साथ उबला हुआ चावल मजदूर वर्ग के लोगों को दें मजदूर वर्ग के लोगों को दूध का दान दें या फिर उबला हुआ चावल को किसी भी तलाब या नदी में प्रवाहित करें।

सिंह राशि- गानों के साथ नीम के पेड़ में या केले के पेड़ की जड़ में मीठा जल डालें

कन्या राशि- आज के दिन सोने का चेन या नहीं तो पीला धागा खरीदें और उसे पूरा वर्ष अपने गले में धारण रखें

तुला राशि- दानों के साथ ही साथ कासे की कटोरी में दही भरकर मंदिर में दान करें

वृश्चिक राशि- सभी दान के साथ किसी भी स्कूल में 10 से 12 वर्ष के बच्चों को मिठाई वितरित करें या फिर बंदर को मिठाई वितरित करें और हनुमान जी के मंदिर में लाल बूंदी के लड्डू अर्पित करें।

धनु राशि- आज के दिन सोने का कड़ा खरीदे या फिर पीतल का कड़ा खरीदें  या फिर अपनी सीधी हाथ की कलाई में पीला धागा बांधे। 400 ग्राम या 4 किलो चना का दाल धर्म स्थान में दान में दे।

मकर राशि- सभी दान की सामग्री के साथ मजदूर वर्ग को या भीखारी को साबुत चना या साबुत काला उड़द का दाल और सरसों का तेल दान में दे।

कुंभ राशि- सभी दान की सामग्री के साथ आज के दिन हाथ में लाल कलावा या तांबे का कड़ा धारण करें पूरा साल इसे धारण किए रहे एवं रात को मूंग दाल भी ना कर पक्षियों को दें किसी से पेन उधार ना लें आज के दिन पेन का दान करें और छोटी कन्याओं को उपहार दें।

आज के दिन दीपदान का भी बहुत महत्व है 14 दीपक बनाएं कुछ दीपक में तिल का तेल कुछ में सरसों का तेल और कुछ में घी डालकर पीपल के पेड़ के नीचे या मंदिर में प्रज्वलित करें।

2024 जोकि शनि देव का साल है अध्यात्मिक साल है, कडा परिश्रम करने का साल है गरीबों की सेवा करने का साल है अतः यह दिन सबसे उत्तम है  दान एवं गरीबों की मदद करने के लिए। इस साल का मकर सक्रांति आपके जीवन में सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए मैं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शिल्पा जैन यही कामना करती हूं।

Comments