सरकार की योजनाओं के साथ संगठन के कार्यों में नमो ऐप मार्गदर्शक योगेंद्र उपाध्याय

 


  • कैबिनेट मंत्री ने नमो ऐप पाठशाला में कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
  • नमो ऐप से कार्यकर्ता बनेंगे विकसित भारत एम्बेसडर
  • कैबिनेट मंत्री के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने डाउनलोड किया नमो एप


आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर संगठन पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि नए कार्यकर्ताओं को नमो ऐप से जोड़ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नॉर्थ ईदगाह  कॉलोनी स्थित आवास पर नमो ऐप पाठशाला का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत संकल्प अभियान के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एंबेसडर बनाने का संकल्प लिया है। कैबिनेट मंत्री ने नमो ऐप का प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा प्रत्येक कार्यकर्ता नमो ऐप डाउनलोड करें इस ऐप के माध्यम से पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें विकसित भारत एंबेसडर के रूप में नामांकित कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने पार्टी से जुड़े हुए पदाधिकारियों पार्षदों से नमो ऐप के जरिए माइक्रो डोनेशन करने की भी अपील की। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा से पार्टी कोष में कोई भी राशि दान कर सकता है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने पार्टी के पदाधिकारी और दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा भाजपा के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं इसी सोच के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बेहतरीन कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ कार्यक्रम में आए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक साथ नमो ऐप डाउनलोड किया।


इनकी रही सहभागिता

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नॉर्थ ईदगाह स्थित आवास पर आयोजित नमो ऐप पाठशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, डॉ अलौकिक  उपाध्याय, राजीव लवानियां, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप सिंह, राजवीर धाकड़, सियाराम प्रजापति, डॉ प्रदीप उप्रेती, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, धीरज जैन, के के भारद्वाज, सुनील करमचंदानी, विपुल मित्तल, श्याम शर्मा, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, राधा रानी मनवानी, पार्षद गुड्डू मेनन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के दक्षिण विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments