ताज महोत्सव 2024 के लिए थीम का नाम सुझाएं, 10,000 का इनाम ले जाए



आगरा। दुनिया भर में प्रसिद्ध ताज महोत्सव का आयोजन एक बार फिर से होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। हर बार की तरह 2024 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किये जाने हेतु आम जन मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की प्रवष्टियां मांगी हैं। यह प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि दिनांक 15 जनवरी 2024 रखी गई है। 


सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिस किसी व्यक्ति की थीम को पसंद किया जाएगा समिति द्वारा उसे दस हजार की धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। 


प्रवष्टि निम्नलिखित पते अथवा ई-मेल पर प्रेषित करने का कष्ट करें -

पता रू सचिव, ताज महोत्सव समिति

उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64- ताज रोड, आगरा ।

दूरभाष रू 0562-2226431




Comments