ताज भ्रमण पर्यटकों को पड़ रहा भारी,एक महिला ताज में गिरी तो दूसरे युवक की बिगड़ गई तबियत, अस्पताल में भर्ती

 


Agra. मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के दौरान एक महिला के साथ हादसा हो गया। उसका पैर फिसला जिससें वो गिर गयी तो एक युवक की अचानक से तबियत बिगड़ गई। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला को शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वही युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

गुरुवार को भी ताजमहल निहारने के दौरान दो पर्यटकों को अस्पताल जाना पड़ा। इनमें से एक महिला फिसलकर गिर गई  पड़ी। महाराष्ट्र के मूल चंद्रपुर जिला निवासी मनोहर की पत्नी मंदाकिनी ताजमहल देखने पहुंची थी। वह कुमार दूधे घनश्याम ग्रुप में आईं थीं। लगभग सत्तर वर्षीया मंदाकिनी साड़ी में पैर उझलने से फिसलकर गिर गयी थी। मौके पर पहुँचे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शांति मांगलिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सक में कहा कि एक्सरे की रिपोर्ट आने के बाद ही चोट के बारे कुछ कहा जा सकता है। 

इसके अलावा गुजरात से ताजमहल घूमने आए 53 वर्षीय जयंती भाई का बीपी और शुगर लो होने के कारण वह गिर पड़े। वहां मौजूद एएसआई व सीआईएसफ कर्मी तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचे। उन्हें ताज स्थित डिस्पेंसरी में नर्सिंग ऑफिसर रिंकू बघेल ने प्राथमिक चिकित्सा दी। इसके बाद उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Comments