शहर के जाने-माने होटल में महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़खानी,ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज,पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी



Agra. शहर के जाने माने मॉलीक्यूल होटल एक परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी व अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर थाना ताजगंज पुलिस एक्शन में नजर आई। वायरल वीडियो के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले चारों युवकों को धर दबोचा और सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।


मैनपुरी से ताजमहल घूमने आया था परिवार:-


पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पीड़ित आगरा भ्रमण के लिए आया था। भ्रमण के बाद वो अपने परिवार के साथ मॉलीक्यूल होटल पहुँचा था। इसमें संचालित पब में परिवार के साथ खानपान का आनंद लेने के साथ डांस कर रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। उनकी पीठ पर हाथ फेरने लगे।।इतना ही नहीं दारू की बोतल फोड़कर महिलाओं के सिर पर रख रहे थे। विरोध किया तो बच्चियों के हाथ पकड़ने लगे।


विरोध पर हुआ बवाल:-


जानकारी के मुताबिक जब छेड़खानी और अभद्रता का विरोध किया तो दबंगों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया जिस पर मारपीट होने की स्थिति बन गई वहां मौजूद लोगों ने ऐसे तैसे उन्हें बचाया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने ताजगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और सीसीटीवी वीडियो भी उपलब्ध कराया है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


वायरल वीडियो के बाद एक्शन में आई पुलिस:-


डीसीपी सिटी ने बताया कि जैसे ही महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गयी थी। थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।।उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

Comments