धनतेरस के दिन की गई खरीदारी से 13 गुना होती है धन की वृद्धि - एस्ट्रोलॉजर डॉ. शिल्पा जैन


- 10 और 11 नवंबर दो दिन का है शुभ मर्हूत

- अपनी राशी अनुसार करें खरीदारी


हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है 2023 धनतेरस का पर्व 10 तारीख शनिवार के दिन मनाया जाएगा दीपावली की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे साथ ही त्रयोदशी के दिन आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है धनतेरस का दिन मुख्यतः तीन चीजों से जुड़ा हुआ है धनवंतरी देव यम की पूजा एवं खरीददारी। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन की गई खरीदारी से 13 गुना धन की वृद्धि होती है।

खरीदारी शुभ मुहूर्त-

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12:35 से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।

धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त-

धनतेरस के पावन पर भगवान गणेश मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर शुक्रवार को शाम 5:45 से शाम 7:45 तक रहेगा।

राशि के अनुसार करें खरीदारी-

  • मेष और वृश्चिक राशि वाले तांबे के बर्तन की खरीदारी करें या तांबे का सामान खरीदें 
  • मिथुन और कन्या राशि काशी का सामान खरीदे 
  • तुला राशि चांदी का सामान खरीदना शुभ होगा 
  • कर्क राशि चांदी का सामान खरीदें 
  • सिंह राशि सोना और तांबा का सामान खरीद सकते हैं 
  • मीन और धनु राशि सोना का सामान खरीदे 
  • मकर और कुंभ राशि स्टील का सामान खरीदें

      जो भी लोग सोना या चांदी खरीदने में असमर्थ है तो वह चिंतित ना हो आप कोई भी प्रकार की बर्तन एवं दो झाड़ू अवश्य लेकर आए बर्तन जब घर में लेकर आए तो वह बर्तन खाली नहीं होना चाहिए उसमें चावल या फल अवश्य रखकर घर के अंदर प्रवेश करें। झाड़ू में मौली बंदे तिलक लगाए उसकी पूजा करें और दिवाली वाले दिन उसी से घर में झाड़ू लगाई और पुरानी झाड़ू को बाहर हटा दे।

इस दिन न बनाए दाल

आज के दिन साबूत धनिया झाड़ू गोमती कुबेर यंत्र वहां जमीन जायदाद सोना चांदी बंदनवार लक्ष्मी जी के चरण कमलगट्टे की माला खरीदना शुभ माना गया है कोशिश करें धनतेरस और दिवाली के दिन दाल ना बनाएं अगर बनाना ही पड़े तो उसमें सब्जियां अवश्य डालें। आज के दिन किसी भी प्रकार की काली चीज ना खरीदे। आज के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर चौमुखा दीपक जलाएं और यम देवता से प्रार्थना करें कि परिवार के सभी सदस्यों की आयु लंबी हो। कुबेरमंत्र और धनवंतरी जी का मंत्र आज के दिन अवश्य सुने। किसी भी जरूरतमंद को आज दवाई वितरित करें।

आज के दिन अपने घर में तेरह दीपक जलाएं एवं नुकीली चीज कांच की चीज लोहे की चीज आज के दिन ना खरीदें। यह धनतेरस का त्योहार आपके जीवन में सुख संपत्ति एवं निरोगी काया लेकर आए इसी शुभकामना के साथ

              - एस्ट्रोलॉजर डॉ शिल्पा जैन

Comments