कांग्रेस शहर कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती, लिया ये संकल्प

 


Agra. शहर कांग्रेस कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़ी ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन भी किया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन को लेकर अपने-अपने विचार रखें।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू का कहना था कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ को लिखा था आज उनसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेरणा ले रहे हैं। आज हर सनातनी या फिर हिंदू धर्म व राम को मानने वाला महर्षि वाल्मीकि को भी को भी अपना आदर्श मानता है।

विचार गोष्ठी के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं की गई। सभी लोगों ने लोकसभा चुनाव को कैसे लड़ा जाए और पार्टी को कैसे मजबूत बनाया जाए इसको लेकर खुलकर अपने-अपने विचार रखें।

Comments