यह किरावली स्टेशन है, अवध एक्सप्रेस कुछ ही पलों में प्लेटफार्म पर रूकेगी, क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर




Agra. किरावली क्षेत्र की जनता को अब अवध एक्सप्रेस के लिए आगरा के लिए दौड़ नही लगानी होगी। अब अवध एक्सप्रेस का ठहराव किरावली स्टेशन पर हो गया है। आज अवध एक्सप्रेस किरावली स्टेशन पर रुकी और फिर यहां से इस ट्रेन के ठहराव का शुभारम्भ सांसद फ़तेहपुर  सीकरी राजकुमार चाहर व अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन वीरेंद्र वर्मा ने किया।


आपकों बताते चले कि किरावली स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस के ठहराव के लिए सांसद राजकुमार चाहर ने रेलमंत्री से मुलाकात की थी और अवध एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी जिसपर रेलमंत्री ने स्वीकृति दे दी थी। आज किरावली स्टेशन पर सांसद फ़तेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर व अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन वीरेंद्र वर्मा द्वारा किरावली रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या-19037 अवध  एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर  रवाना किया गया।


गाड़ी सं.-19037 अवध   एक्सप्रेस (प्रतिदिन) किरावली  स्टेशन पर 17:38 आगमन तथा प्रस्थान 17:40 पर होगा और गाड़ी सं. 19038 अवध  एक्स्प्रेस (प्रतिदिन) किरावली स्टेशन पर आगमन 07:05 तथा प्रस्थान 07:07 पर होगा।

जनप्रतिनिधी ,यात्रियों की संख्या और माँग को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा इस ठहराव को दिया गया है। ट्रेन के किरावली स्टेशन पर आगमन  पर ट्रेन व ट्रेन के लोको पायलट का भी फूलों के हार से स्वागत किया।

Comments