विश्व पर्यटन दिवस : आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे विदेशी पर्यटकों का जोरदार स्वागत किया गया


आगरा|  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गतिमान से आगरा पहुंचे विदेशी पर्यटकों का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता और टूरिज्म पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिथि देवो भव कार्यक्रम का आयोजन किया और स्टेशन पर आने वाले विदेशी पर्यटकों का फूल मालाओं से लाद दिया। स्टेशन पर स्वागत सत्कार पाकर विदेशी पर्यटक भी काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

सबसे पहले 1980 में मनाया गया था विश्व पर्यटन दिवस

वर्ष 1980 में पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था।  संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन ने इसकी शुरुआत कराई थी। जानकारी के मुताबिक इस खास दिन को मनाने के लिए 27 सितंबर की ही तारीख इसलिए चुनी गई, क्योंकि इसी दिन साल 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता प्राप्त हुई थी। घूमने का शौक रखने वाले नए नए पर्यटन स्थलों की खोज में रहते हैं। कई कारणों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। पर्यटन दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के जरिए रोजगार को बढ़ावा देना भी है।


विश्व पर्यटन दिवस 2023 की मेजबानी सऊदी अरब कर रहा है

इस साल यानी विश्व पर्यटन दिवस 2023 की मेजबानी सऊदी अरब कर रहा है। पिछले साल यानी 2022 में इसकी मेजबानी इंडोनेशिया ने की थी. इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम ''Tourism And Green Investments'' है, मतलब ''पर्यटन और हरित निवेश''. दरअसल कोरोना काल में दनिया भर के पर्यटन को भारी नुकसान हुआ था, इसके कारण कई देश जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही निर्भर करती है, उनको बड़ा नुकसान हुआ था। 'पर्यटन और हरित निवेश' के जरिए ऐसे देशों की मदद करने का उद्देश्य है।


देश विदेश के सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार अतिथि देवो भव की थीम पर होता हैं स्वागत 

आगरा भ्रमण के लिए आने वाले देश विदेश के सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार अतिथि देवो भव की थीम पर किया जाता है। यह भारतीय परंपरा और संस्कृति है भारतीय परंपरा और संस्कृति से विदेशी मेहमान भी कल नजर आते हैं आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। ट्रेन से उतरते ही स्वागत सत्कार पाकर विदेशी मेहमान काफी उत्साहित नजर आए उन्होंने कहा कि वह मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने आए हैं लेकिन उससे पहले ही आगरा वासियों से स्वागत पाकर काफी उत्साहित हैं यह पल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

Comments