शहर में महिलाओं को तंत्र-मंत्र के नाम पर बनाने का खेल जारी

 


आगरा। शहर में धर्म और तंत्र मंत्र के नाम पर इन दिनों शातिरों द्वारा मासूम महिलाओं को निशाना बनाने का खेल चल रहा है। इन दिनों खूब ठगी की जा रही है जाल साज ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाते हैं जो परेशान हों या फिर उनकी बातों पर विश्वास करते हैं। ऐसा ही एक मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के चारबाग इलाके का है। तंत्र-मंत्र से कष्ट दूर करने का झांसा देकर 2 युवकों ने 3 महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। एक महिला से तो 3 लाख के जेवरात ले गए। अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो पूरे मोहल्ले में हर काम मच गया जब तक जलसा जो और ठगी करने वाले युवक ऑन की खोज भी शुरू की जब तक वह बहुत दूर निकल चुके थे पीड़ितों ने अब पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक चारबाग, रूई की मंडी निवासी कमल का फूलों का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि वो दुकान चले गए थे और मां किशनू देवी घर मे अकेली थीं। वह फूलमाला तैयार कर रही थीं। तभी दो युवक आए। कुर्ता पहने थे। उनके हाथ में एक धर्मस्थल की तस्वीर थी। उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। इस पर मां ने पानी लाकर दे दिया। तभी कहने लगे कि तुम्हारे घर में कष्ट हैं। काम सही नहीं चल रहा है। घर को बांध दिया गया है। इसके लिए तंत्र-मंत्र से उपाय करना होगा। मन मन किया तो उसने मां को कुछ सुना दिया जिसके बाद वह जैसा कहता गए माँ करती चली गई। तिजोरी से चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र सब लाकर दे दिए।उन्हें एक कागज की पुड़िया में रखकर बदल दिया। पुड़िया मंदिर में रखने की कहकर दोनों रफूचक्कर हो गए। किशनू ने कुछ देर बाद पुड़िया खोली तो उसमें कुछ ताबीज और लकड़ी के मोती निकले।


इतना ही नही मोहल्ले की ओमवती और कुसुमा देवी को भी उन्होंने अप ना शिकार बनाया था। उनसे भी पानी मांगा। हाथ डलवाकर पानी को लाल कर दिया। इससे सभी चकित रह गए। ओमबती से 5 हजार तो कुसुमा से 500 व 100 रुपये ले गए। जब सभी को अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो हर काम मच गया जो पुड़िया उसने दी थी उसे खोल कर देखा तो उसमें लकड़ी और मोती निकले।थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Comments