शहर की सात प्रतिष्ठित महिलाओं को स्व. रामलता गुप्त स्मृति नारी गौरव सम्मान



 नारी शक्ति को सम्मान एवं अधिकार मिल रहे : कुलपति प्रो. आशुरानी

आगरा। डॉ. बी आर आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी ने कहा है कि आज देश में नारी शक्ति को सम्मान मिल रहा है, जो उनके त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है। 

प्रो. आशुरानी ने नटरांजलि थिएटर आर्ट्स द्वारा स्वाधीनता सेनानी एवं पत्रकार  स्व. रोशन लाल गुप्त ’करुणेश’ की धर्मपत्नी स्व. रामलता गुप्त की स्मृति  में "नारी गौरव सम्मान 2023" से  नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि देश में नारी अब अबला नहीं सबला है। उनको बहुप्रतीक्षित अधिकार अब मिल रहे हैं, उनका सम्मान सभी करना चाहते हैं। 

डॉ. बी आर आंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हाल में स्व. राम लता गुप्त स्मृति "नारी गौरव सम्मान"  डॉ. मधु भारद्वाज (साहित्य), डॉ. मंजू गुप्ता (राजनीति), सुमन सुराना (समाज सेवा), चारू पटेल ( शिक्षा), हेमा शर्मा (संस्कृति), फातिमा खान (महिला स्वास्थ्य) एवं बाल व्यास भगवदाचार्य खुशी किशोरी को प्रदान किए गए।


कार्यक्रम के प्रारंभ में नटरांजलि की संस्थापिका अलका सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। करुणेश परिवार की ओर से संजय गुप्त ने आगंतुकों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन किया आदर्श नंदन गुप्त ने। संचालन किया सुशील सरित ने। संयोजन किया डॉ. आनंद टाइटलर, रोहित कत्याल और टोनी फास्टर ने।

इस अवसर पर सर्वश्री डॉ. रेखा कक्कड़, डॉ. सुनीता चौहान, उमा शंकर मिश्र, डॉ. रेणुका डंग, राजेश खुराना, अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, ब्रजेश पंडित, विजया तिवारी, आनंद राय, प्रतिभा जिंदल, डॉ . तरुण शर्मा,  डॉ. भानु प्रताप सिंह, ब्रजेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, ज्योत्सना सिंह, अनिता दुबे, इंद्रा पाराशर, विनय बंसल आदि उपस्थित रहे।

Comments