फतेहपुर सीकरी में शनिवार को फिर गिरा स्पेनिश पर्यटक, पैर में लगी चोट


आगरा। ताजनगरी में ताज सहित सभी मोन्यूमेंट देखने आ रहे पर्यटकों के साथ लगातार हो रहे हादसे बढ़ रहे हैं। गुरुवार को हुए हादसे से एएसआई उभर भी नहीं पाया था कि शनिवार को एक और विदेशी महिला पर्यटक गिरकर बेहोश हो गयी। 48 घंटे में यह दूसरी घटना थी। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पर्यटन पुलिस और टूरिस्ट गाइड ने मिलकर विदेशी पर्यटक को इलाज दिलवाया। अब विदेशी महिला सकुशल है।


शनिवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने के लिए स्पेन के पर्यटकों का एक दल पहुँचा था। गर्मी अधिक थी होने के चलते 60 साल की महिला पर्यटक कार्विन गेट के पास बेहोश होकर अचानक से गिर गई। उनके साथ चल रहे पर्यटकों ने उन्हें उठाया। पर्यटक अपने गाइड के साथ स्पेनिश पर्यटक का इलाज कराने के लिए ले गए। बताया जा रहा है कि महिला पर्यटक के गिरने से उसके पैर में चोट आ गयी। इलाज मिलने के बाद महिला पर्यटक खुश नजर आई और एक वीडियो भी सांझा किया।


आपकों बताते चले कि गुरुवार को फ्रांस की 61 साल की महिला पर्यटक एस्मा फोटोग्राफी करते समय रेलिंग सहित नीचे गिर गईं थी।  उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने और इंटरनल ब्लीडिंग होने से उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को फिर से विदेशी महिला के गिरने से हड़कंप मच गया था।

Comments