स्कूल और कॉलेज के बाहर खड़े रहने वाले मनचलों की अब खैर नहीं, आगरा पुलिस ने की छात्राओं से बात



Agra. स्कूल और कॉलेज के बाहर खड़े रहने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। आगरा पुलिस, स्कूल और कॉलेज के बाहर लगातार गश्त और सुरक्षा बढ़ा रही है साथ ही छात्राओं से भी वार्ता कर उनकी आपबीती जानने का प्रयास कर रही है। छात्राओं को भय मुक्त वातावरण देने के लिए एसीपी अर्चना सिंह फोर्स के साथ बीडी जैन कन्या महाविद्याल पहुंची। यहां पर उन्होंने छुट्टी के बाद छात्राओं से खुलकर वार्ता की और उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान विद्यालय के गेट के बाहर अक्सर खड़े रहने वाले मनचले भी पुलिस को देखकर दिखाई नहीं दिए।


जानकारी के मुताबिक स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही है। स्कूल और कॉलेज के बाहर मनचले खड़े रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते है। इन घटनाओं को आगरा पुलिस ने अब गंभीरता से लिया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने छात्राओं को भय मुक्त वातावरण देने के लिए छुट्टी के समय पर विशेष अभियान चलाया वह खुद दलबल के साथ कॉलेज के गेट पर पहुंची या पुलिस को देखकर छात्राएं भयमुक्त नजर आई। इस दौरान छात्राओं से एसीपी ने खुलकर वार्ता की तो छात्राओं ने अपना दर्द भी बयान किया उन्हें बताया कि किस तरह से स्कूल और कॉलेज की छुट्टी की बाद सड़क पर खड़े रहने वाले मनचले उनके साथ छेड़खानी और उन पर छींटाकसी  करते हैं।


एसीपी अर्चना सिंह ने सभी छात्राओं से ऐसे मां चलो से खुलकर मुकाबला करने और ऐसी घटनाएं होने पर तुरंत पुलिस को सहायता नंबर पर फोन करके सहायता मांगने की बात कही। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि कॉलेज और स्कूलों के बाद छुट्टी के समय मनचली खड़े रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं।

Comments