8वें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में जुटेंगे देश विदेश के सैकड़ों कलाकार, 'अतिथि देवो भव:' की परम्परा पर होगा महोत्सव



AGRA | आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा एवं डॉ भीमराव आंबेडकर वि.वि. के सहयोग से 8वां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव 22 से 24 सितम्बर 2023 तक विश्व विद्यालय परिसर, पालीवाल पार्क में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा जिसमें देश विदेश के लगभग 150 कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

इसी संदर्भ में विश्व विद्यालय के जुबली हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज पूजन एवं नारियल समर्पित कर किया डॉ आनंद टाइटलर, सुरेश चंद गर्ग, क्षमा जैन सक्सैना, मनीषा सिंह, महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने तत्पश्चात महोत्सव का पोस्टर विमोचन किया गया। विमोचन के अवसर पर उपस्थित रहे डॉ.भानु प्रताप सिंह, विजय कपूर, डॉ निरंजन सिंह, सुमित चौधरी, जीतू, अनिल श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सिंह, उदेश सक्सैना, कमल सिंह, अश्विनी, संजीव प्रधान, सोनू, विष्णु, सनी, लालाराम तैनगुरिया, टोनी फास्टर, विनीता जादौन, देवेन्द्र सिंह जादौन।

महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि विगत 7 वर्षों में ताज नगरी के मंच पर भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, सर्बिया, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, मिश्र के कलाकार अपनी प्रतिभा के रंग बिखर चुके हैं, इसी श्रृंखला में इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय कलाकार ताज नगरी में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

महोत्सव के मुख्य संरक्षक की भूमिका में  रहेंगे आगरा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल। अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे नितेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, गुरमीत स्वीटी कालरा, देवेन्द्र चौधरी, संजय अरोरा, वैभव जगन गर्ग।

महोत्सव के मार्गदर्शक डॉ आनंद टाइटलर ने बताया कि 'अतिथि देवो भव:' की परम्परा पर कलाकारों का सम्मान एवं महोत्सव की शुरुआत 21 सितम्बर को भव्य यमुना के साथ होगी।

रोहित कत्याल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के अवलोकनार्थ आगरा के सभी कलाप्रेमियों को आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है।

Comments