चेतना इंडिया और साहित्य संगीत संगम के संयुक्त तत्वावधान में धूम धाम से मनाई गयी तुलसी जयंती


चेतना इंडिया और साहित्य संगीत संगम के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी जयंती की पार्श्व बेला में ग्रीन हाउस फतेहपुर सिकरी रोड आगरा पर तुलसी जयंती समारोह संपन्न हुआ।

 डॉ रमेश आनंद की सरस्वती वंदना के उपरांत विनय बंसल ने सीता हरण पर कुछ दोहे प्रस्तुत किये। डॉ असीम आनंद, विजया तिवारी, हरीश अग्रवाल ,और डॉक्टर अशोक अश्रु की प्रस्तुतियों के बाद श्रीमती गायत्री ने तुलसीदास के अवलों आसानी अब ना नसीनो  पर अपनी व्याख्या प्रस्तुत करते हुए कहा यह तुलसी का मानस है जो इस पंक्ति में उभर कर आया है और यही संपूर्ण भक्ति का निचोड़ है।

 दुर्ग विजय सिंह दीप नै राम चरित्र मानस के उत्तरकांड के कुछ प्रसंगों पर प्रकाश डाला और कहा किस प्रकार भावनाएं शरीर में रोग पैदा करती है इसका विवरण इस कांड में है ।कल्पना शर्मा, रूपेश मल्होत्रा ,चंद्रशेखर शर्मा, वंदना चौहान ,श्वेता, श्रीमती दयाल प्यारी और अर्चना जी ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। र डॉक्टर आन्शवना सक्सेना ने  सुंदर सृजन कृपाल नाथ चौपाई प्रस्तुत की ।सुशील सरित और पूजा तोमर ने मधुर वचन तुलसी कहें सुनिए ध्यान लगाए के साथ तुलसी के कुछ दोहे प्रस्तुत किये।  मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक अश्रु विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना और अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिलन ने भीअपने विचार व्यक्त किये। धन्यवाद ज्ञापित किया चंद्रशेखर शर्मा ने।

Comments