चंद्रयान-3 लाइव प्रसारण देख बच्चे हुए खुश



फिरोजाबाद| आरएसबी पब्लिक स्कूल हसनपुर फिरोजाबाद में चंद्रयान-3 लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया  गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी बच्चे बेहद खुश दिखाई दिए 

 चंद्रयान-3 लैंडिंग की बच्चों ने समझी बारीकियां 

अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। 

मौसम भी कम नहीं कर पाया बच्चों की उत्सुकता

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। 

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक दिनेश कुमार बघेल, देवेन्द्र सिंह प्रधानाचार्या पंडित सोनिया शर्मा, शालिनी यादव, तान्या शर्मा, हर्ष, शुभदीप,काजल,खुशी, तान्या और सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे

Comments