जनकपुरी 2023 - जनकपुरी समिति ने बनाए राजा जनक, उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष की घोषणा


- इस बार भव्य बनेगा मंच: राजा जनक     

- मुरारी लाल अग्रवाल अध्यक्ष

- पी एल शर्मा राजा जनक होंगे

- अनिल वर्मा एडवोकेट

- हीरेन अग्रवाल महामंत्री 

आगरा। हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्तर भारत के सबसे बड़े आयोजन जनकपुरी को लेकर तैयारिया तेज हो गईं है। जनकपुरी महोत्सव के लिए समिति ने महोत्सव के लिए तीन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री व दो कोषाध्यक्ष का चयन कर इसकी घोषणा कर दी है। वहीं आयोजन में राजा जनक की भी घोषणा कर दी गई है। 

बताते चलें कि शनिवार को संजय प्लेस स्थित अवध बैंकेट हॉल में हुई मीटिंग में समिति द्वारा उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के साथ राजा जनक की घोषणा के साथ जल्द ही अन्य तय हुए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। 

ये लोग बने उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष महामंत्री एवं राजा जनक

समिति ने जनकपुरी में राजा जनक के लिए पी एल शर्मा को चयनित किया गया है। बताते चलें कि पी एल शर्मा होटल पीएल प्लैस के मालिक है।

अध्यक्ष श्री मुरारी लाल अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अनिल वर्मा एडवोकेट, हीरेन अग्रवाल महामंत्री, अशोक अरोरा उपाध्यक्ष/विकास कमेटी, गजेंद्र शर्मा प्राइम उपाध्यक्ष/मीडिया कमेटी, ब्रजेंद्र सिंह बघेल उपाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल बी एम कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल किरोंटिक्स कोषाध्यक्ष |

बताते चलें कि इस बार जनकपुरी का अयोजन संजय प्लेस में होने जा रहा है। इसको लेकर संजय प्लेस के निवासियों एवं व्यापारियों में भारी उत्साह है। सभी लोग पूरी तरह से तैयारियों में जुट चुके हैं।

यहां बन सकता है जनक महल

मिली जानकारी के अनुसार संजय प्लेस में गुफा बार के सामने जनक महल बन सकता है। 

Comments