कालिंदी का रौद्र रूप, प्रशासन एलर्ट एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां हुई जलमग्न, कैलाश बटेश्वर मंदिर में यमुना का पानी

 


आगरा। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बदल फटने के बाद मैदानी इलाकों में लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। दिल्ली में बुरे हाल के बाद अब ताजनगरी में भी कालिंदी का जलस्तर भी लगातार बढ़़ता जा रहा है। सोमवार को यमुना का पानी कैलाश मंदिर के गर्भग्रह में पहुंच गया। आपको बताते चलें कि इस समय सावन माह चल रहा है जिस कारण शहर में यमुना किनारे बने शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। 


इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा लगातार पानी के लेवल की मॉनीटरिंग की जा रही है।  मिली ताजा जानकारी के अनुसार कल से यमुना का जलस्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन अभी तक बढ़ते जलस्तर के बाद आगरा के निचले इलाकों में पानी घरों, गांवों, खेतों में पहुंच चुका है। लगभग एक दर्जन कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। जिला प्रशासन ने निचले इलाके के निवासियों को वहां से घर खाली कर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी चस्पा कर दी है। वहीं जिला प्रशासन ने अब तक 43 बाढ़ चौकियां बनाई है। बढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीम भी तैनात कर दी गई है। बुधवार को बटेश्वर में भोलेनाथ के मंदिर में भी कालिंदी ने प्रवेश किया। 


आज सुबह बुधवार को यमुना के जलस्तर में थोड़ी गिरावट आई है, सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 499 फीट रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले मंगलवार रात को यमुना का जलस्तर 499.30 फीट था। यमुना के जलस्तर में .30 फीट की कमी आई है।

जिला प्रशासन द्वारा बानए गए कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2260550 एवं नगर निगम का कंट्रोल रूम का नंबर 931940603 जारी किया है। 

Date     * 19-7-2023*

Time       10:00  AM

Yamuna River ,

At Water Works Agra

Current Gauge.     498.9 Ft.

Low flood Level      495.0 Ft

Medium Level         499.0 Ft 

High flood Level     508.0 Ft

Trend.-                   Decreasing

At Gokul Barrage 122459 cusec 

Trend-                    Decreasing

At Okhla Barrage 44525 Cusec 

Trend-                    Decreasing 

Chambal at Pinahat

Current level-   115.20M

H.F.L-                137.60 M

Alert Level        127.00 M

Danger level     130.00 M

*Trend:-             Constant

Comments