मंगलवार तड़के किरावली में ससुर ने बहू की कुल्हाड़ी से गला काट की निमृम हत्या, पुलिस को बताया कारण



UP आगरा। मंगलवार की सुबह उस वक्त किरावली के मलिकपुर गांव में हलबली मच गई जब गांव में रहने वाले रघुवीन में अपनी पुत्रवधु का कुल्हाड़ी से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। यह सब देख घर में चीखपुकार मच गई और मौके पर ग्रामवासी एकत्र हो गए। वहीं हत्या का अंजाम देने वाल ससुर मौके से कहीं नहीं भागे। बल्कि उन्होंने पुलिस के सामने खुद को आत्मसर्मण कर दिया। 

जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस हत्या करने का कारण जानने में लगी हुई है। हत्या की जानकारी होने पर पुत्रवधु प्रियंका के मायके वाले वहां पहुंचे शव को देख सभी भड़क गए। उन्होंने उन्होंने हाईवे जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब सात बजे की है। 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका का कुल्हाड़ी से सिर उस वक्त काट दिया जब वह घर के कामों में लगी हुई थी। उस वक्त मौका देखकर ससुर ने अपनी बहू का गला काट कर धड़ से अलग कर दिया। 

28 वर्षीय प्रियंका के पति गौरव सिंह वर्ष 2018 बैच के आरक्षी हैं। वर्तमान में फरूर्खाबाद में तैनात हैं। गांव में पत्नी प्रियंका दोनों बच्चों, ननद और ससुर के साथ रहती थी। सूत्रों की मानें तो ससुर रघुवीर प्रियंका से किसी बात पर नाराज चल रहा था। दोनों के बीच पूर्व में कई बार विवाद हो चुका था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया। मायका वालों ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। प्रियंका की बड़ी बेटी पांच वर्ष और छोटी डेढ़ वर्ष की है। प्रियंका गांव में ससुराल वालों के साथ रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

हुआ था झगड़ा इसलिए काट दी बहू की गर्दन 

पुलिस पूछताछ में रघुवीर ने बताया कि छोटी बहू बात-बात पर झगड़ा करती थी। छह महीने पहले बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी भी घर में रहती है। सोमवार रात को छोटी बहू ने बड़ी से झगड़ा किया। मैंने रोका तो लात मार दी। मैं गिर पड़ा। छोटी बहू के इस व्यवहार से मैं पूरी रात सो नहीं सका। सुबह उठा तो तनाव में था। इसीलिए कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला।
 

हो रही थी परिवार में कलह 

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी रघुवीर के बड़े बेटे की छह महीने पहले मौत हो गई थी। पुत्रवधू उनके साथ ही रहती है। छोटी बहू से उसका विवाद होता था। आरोपी ने बताया कि वह दोनों को साथ रखना चाहता था। मगर, झगड़े की वजह से परिवार में कलह हो रही थी। इस वजह से उसने आज सुबह हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी से अभी और पूछताछ की जा रही है।

Comments