केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आगरा और फतेहपुर सीकरी में करेंगे जनसभा



- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा कल

- सभी तैयारियां हुई पूरी, सभा से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने की पूजा अर्चना

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल रविवार को आगरा और फतेहपुर सीकरी के कागरोल में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जनसभा गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां। महासंपर्क अभियान के अंतर्गत फतेहपुरसीकरी लोकसभा में किदवई इंटर कॉलेज,कागारौल आगरा में सुबह 11 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा होगी।

जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक ने बताया कि उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी जनसभा को संबोधित करेंगे। फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ,जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, विधायकगणों आदि ने सभी से जनसभा में शामिल होने की अपील की है।

उसके बाद जी आई सी मैदान पंचकुइयां आगरा में दोपहर 3 बजे आगरा लोकसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे। संबोधन से पूर्व शनिवार को मैदान पर किया गया भूमि पूजन।

भूमि पूजन के तुरंत बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल  द्वारा एक प्रेस कॉन्फस का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में हर रोज घोटाले का समाचार सुनने को मिलता था। उन्होंने कहा विपक्ष सत्ता के लिए दिन में सपने देख रहा है लेकिन 2024 में जनता एक बार फिर से मौकापरस्त लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी।



उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विपक्ष को जनता पिछले कई चुनाव में नकार चुकी है फिर चाहे लोकसभा चुनाव हो विधानसभा चुनाव हो या फिर नगर निकाय चुनाव। 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा समझौता और इस तरह के गठबंधन सिर्फ डरे हुए लोग करते हैं। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डरा हुआ है। जनता के बीच में जाने की हिम्मत नहीं है।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जीएस धर्मेश, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने जनसभा की दी जानकारी। इस दौरान भाजपा नेता अशफाक सैफी, निर्मला दीक्षित, दिगंबर सिंह ढाकरे, हेमंत भोजवानी, नवीन गौतम, आलौकिक उपाध्याय, गौरव शर्मा, सुनील करमचंदानी, रोहित कात्याल मौजूद रहे।


Comments