सनातन की सेवा को स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट के आध्यात्मिक केंद्र का शुभारंभ


− 22 मई 2023 से केंद्र पर आरंभ होगा ग्रीष्मकालीन शिविर

− आध्यात्मिक केंद्र पर हर सप्ताह लगेंगी जप साधना कक्षाएं 

− आध्यात्मिक पुस्तकालय में संयोजित होंगे विभिन्न ग्रन्थ 


आगरा। नारी काे सशक्तिकरण की मिसाल यूं ही नहीं कहा जाता। आध्यात्मिक विद्वान कहते हैं कि महिलाएं सिर्फ बुद्ध को जन्म देने के लिए ही नहीं बल्कि स्वयं बुद्ध बनने के लिए भी हैं। इस बात का अनुसरण करते हुए स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट की सदस्याओं ने सनातन धर्म की सेवा हेतु आध्यात्मिक केंद्र आरंभ किया। 

9 रामा एंक्लेव, दयालबाग में केंद्र का उद्घाटन गायत्री हवन एवं सुंदरकांड के पाठ के साथ हुआ। संस्थापक अध्यक्ष विनीता मित्तल ने कहा कि सत्य सनातन की सेवा और नई पीढ़ी को धर्म की वैज्ञानिक जानकारी देने हेतु केंद्र की स्थापना की गई है। केंद्र में हर सप्ताह जप, ध्यान साधना कक्षाएं संचालित होंगी। जिसमें उज्जैन धर्म विज्ञान शोध संस्थान के धर्म वैज्ञानिक मार्ग दर्शन देंगे। वैदिक हवन से बच्चों के साथ युवा पीढ़ी को जोड़ा जाएगा।


सचिव प्रेरणा सिंह ने कहा कि आध्यात्मिक पुस्तकालय भी केंद्र पर संचालित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न ग्रंथ एवं धर्म विज्ञान पर आधारित पुस्तकों का संकलन रहेगा। कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल ने कहा कि केंद्र पर पहला कार्यक्रम बच्चों को समर्पित होगा, जिसमें 22 मई दिन सोमवार से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया जाएगा। मीडिया प्रभारी तनु गुप्ता ने कहा कि शिविर में वैदिक मैथ, प्रिंट हैंडराइटिंग, कर्सिव हैंडराइटिंग, स्पीड हैंडराइटिंग, कैलिग्राफी, ड्राइंग, डांस, स्पोकन इंग्लीश, आर्ट एंड क्राफ्ट के अलावा बच्चों को ध्यान लगाना भी सिखाया जाएगा। ताकि बच्चों का मानसिक विकास संस्कारों के साथ हो सके। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े महेश एवं मीना वर्मा द्वारा गायत्री हवन एवं पंडित सुनील शास्त्री द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। इस अवसर पर श्रुति सिन्हा, डॉ राधिका, पूजा, अंजली, गीता, शिखा, क्षमा, मोनिका, रागिनी, रेनू, पल्लवी, सीमा, मेघा, सोनाली, तरंग, देवयानी, शिशिर मित्तल, आशीष अग्रवाल, लव अग्रवाल, मनोज वर्मा, स्नेहा, निधि, पिंकी, पूनम गुप्ता, सार्थक गुप्ता, रामबाबू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

Comments