कानपुर, भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए निकली यात्रा का आगरा में हुआ भव्य स्वागत



  • "हे भोलेनाथ, अपने मूलस्थान कैलाश मानसरोवर को दुष्ट चीन के चंगुल से मुक्त कराइये... मुक्त कराइये...मुक्त कराइये"

 आगरा | देश की सबसे बड़ी और कठिन यात्रा मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले जत्था आज आगरा पहुंचा जहाँ कैलाश मंदिर के मंदिर के प्रमुख महंत गौरव गिरी जी एवं राजकुमार पथिक ने यात्रा के संयोजक श्री रामकुमार सिंह जी व सह संयोजक श्री सन्दीप त्यागी रसम जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया व कैलाश महादेव का जलाभिषेक भी किया |

बताते चलें की कानपुर, भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए 19 मई से 26 मई  को गोरक्षनाथ मठ मन्दिर से देहरादून तक जाने वाली 1100 किमी लम्बी कैलाश मानसरोवर मुक्ति जनजागरण यात्रा  पर निकले हैं | आज सोमवार को जब यह ग्रुप आगरा पहुंचा तो यहाँ स्थित  कैलाश मंदिर यहाँ कैलाश मन्दिर पर यात्रा का स्वागत किया गया मंदिर के प्रमुख महंत गौरव गिरी जी एवं राजकुमार पथिक ने यात्रा के संयोजक श्री रामकुमार सिंह जी व सह संयोजक श्री सन्दीप त्यागी रसम जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया व कैलाश महादेव का जलाभिषेक भी किया |

भारत तिब्बत समवन्य संघ के संदीप त्यागी के नेतृत्व में यह यात्रा कैलाश महादेव मंदिर से वृंदावन तक जाने के दौरान रास्ते मे भिन्न भिन्न स्थानों पर नगर के हजारों नागरिकों को महासंकल्प कराते हुए पहुँच रही है |


बाबा कैलाश महादेव मन्दिर में महंत गौरव गिरी महाराज का आशिर्वाद प्राप्त कर महादेव के दर्शन कर हजारों श्रद्धालुओं को संगठन महासंकल्प "हे भोलेनाथ, अपने मूलस्थान कैलाश मानसरोवर को दुष्ट चीन के चंगुल से मुक्त कराइये... मुक्त कराइये...मुक्त कराइये" यह संकल्प के साथ हर हर महादेव के जयकारे से सम्पूर्ण मन्दिर गुंजित हो उठा तत्पश्चात यह यात्रा वृंदावन के लिये प्रस्थान किया ।

Comments