गर्मियों की छुट्टी में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो ये वीडियो जरूर देखें




दोस्तों इन दिनों मैदानी इलाकों में  गर्मी अपने चरम पर है और लगभग जुलाई तक तापमान बढ़ता ही जाने वाला है तो ऐसे में  मैदानी स्थल पर रहने वाले लोगों का हाल बेहाल होने वाला है। इसी के साथ अब हर स्कूल की छुट्टियां पड़  गईं हैं। तो अगर आप अब परिवार, दोस्तों के साथ कहीं ठण्डी जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं वो भी अपने बजट में रहकर तो हम आपको भारत में ऐसी अ्दभुत और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप किफायती  दामों में अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

                            

1- मनाली 

 अगर आप जून की भीषण गर्मी में ठंड का आनंद लेना चाहते हैं तो  मनाली से अच्छी घूमने की जगह कोई नहीं है। इस समय आप यहां पर कई ट्रेक और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इसके पास रोहतांग वैली के साथ पार्क भी आकर्षण  का केंद्र है। यहां आपको रहने के लिए सस्ते से सस्ते और महंगी से महंगी जगह भी मिल जाएगी। वहीं आप किफायतों दामों में स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। मनाली से पहले कुल्लु में  आपको रिवर राफ्टिंग,  स्कीइंग, कैंपिंग और कयाकिंग भी यहां पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।


2- औली 

अगर वास्तव में आप 10000  से भी रूपए में कम में किसी हिल स्टेशन की यात्रा करना चाहते हैं । तो औली बेस्ट ऑप्शन है। कहने को यह हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। लेकिन यहां जाकर आपका बजट बिल्कुल नहीं गड़बड़ाएगा। समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली रोमांच और प्रकृति को पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी जगह है। यहां पर नंदा देवी, कामत, कामेट और माना पर्वत जैसे कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। जहां जाकर लोग शांति और सुकून का अहसास करते हैं। स्कीइंग, केबल कार राइडिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग यहां की मोस्ट पॉपुलर एडवेंचर एक्टिविटीज हैं।


3- लद्दाख 

अगर आप अपने बजट में किसी ठंडी और Adventures जगह का मजा लेना चाहते हैं तो आपको लद्दाख जाना चाहिए। यह एक ऐसा ट्रेवल डेस्टीनेशन है। जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह एक ही समय में सुंदर और मनभावन नजारों को प्रदर्शित करता है। कई मठ होने के कारण यह सिंगल डेस्टीनेशन दुनियाभर के बाइकर्स, साइक्लिस्ट को कुछ एडवेंचर्स करने का मौका देता है। यहां पर पर्यटक माउंटेन क्लांइबिंग के साथ जीप सफारी का भी आंनद ले सकते हैं।

                          

4- कश्मीर

कश्मीर को ऐसे ही नहीं जन्नत कहा जाता है । यहाँ की बात ही निराली है । इस जगह को अपने देश में मिलाने के लिए पाकिस्तान, चीन भी प्रयत्न करते रहते हैं। कश्मीर जैसी सुंदर तो शायद ही कोई जगह है। जून में चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कश्मीर में आकर आप हाउस बोट स्टे और शिकारा बेटिंग का अच्छा अनभुव प्राप्त कर सकते हैं। यह जगह जितनी सुंदर है। उतनी ही आपके बजट के अंदर भी है। आप अलग.अलग तरह के विकल्प चुनकर कम से कम पैसों में यहाँ घूम सकते हैं ।



5- दार्जिंलिंग 

पश्चिम बंगाल का खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग ब्रिटिश राज के दौरान भारत का समर कैपिटल था। अब यह जगह फलते.फूलते चाय के बागानों से भरी हुई है। सुंदरता के साथ यह जगह व्यवासाय भी प्रदान करती है। आमतौर पर नेपालए तिब्बतए और पश्चिम बंगाल के लोग यहां ज्यादा घूमने के लिए आते हैं। 


6- स्पीति वैली

मसूरी और शिमला जैसे व्यवसायिक हिल स्टेशनों से दूर स्पीति जून के महीने में घूमने के लिए शानदार जगह है। हिमाचल प्रदेश की यह राजसी ठंडी रेगिस्तानी घाटी देवदार के जंगलोंए हरे.भरे घास के मैदानों और गांवों से भरी है। समुद्र तल से 12500 फीट की ऊंचाई पर बने पहाड़ हर सेकंड में अपना रंग बदलते हैं। विशाल पेड़ों की छाया में यहां के छोटे.छोटे गांवों की आबादी लगभग 35 से 200 लोगों की है। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 15 डिग्री तक बढ़ जाता है।

                              

7- ऋषिकेश

क्या आप भी औरो की तरह सस्ते सोलो ट्रिप की या दोस्तों के साथ घूमने के लिए कोई सस्ते ट्रिप की तलाश कर रहे हैं तो इधर.उधर मत देखिए दिल्ली से नजदीक ऋषिकेश का रुख करिए। यहां की रोमांचकारी रिवर राफ्टिंगए साथ ही शानदार समुद्र के किनारे कैंपिंग आपको कसंद से बेहद पसंद आने वाली है। आप यहां से फूलों की लुभावनी घाटी में भी जा सकते हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि यहां नॉन वेज और शराब का बिल्कुल सेवन नहीं होता। ऋषिकेश एक रात या दो दिन के लिए बेस्ट है।


8- मैक्लोडगंज 

मैक्लोडगंज एक बेहद ही रंगीन हिल स्टेशन है। यहां के कई मठ और मंदिर घूमने के लिए काफी बेहतरीन हैं। यहां की पहाड़ियां और घाटियां किसी जादुई पेंटिंग से कम नहीं लगती। अगर आप ट्रैकिंग करना पसंद करते हैंए उन्हें त्रिउंड ट्रैक और कैंपिंग का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। भारत में बजट यात्रा के लिए मैक्लोडगंज से सस्ती जगह और कहीं नहीं मिलेगी। मैक्लोडगंज आप 3 दिन की यात्रा पर जा सकते हैं। डल झील, नड्डी व्यू पॉइंट, जंगल में सेंट जॉन यहां की देखने लायक जगहों में आती हैं।



                

Comments