क्रियान्वित केंद्रीय योजनाओं से राष्ट्र हो रहा है गौरवान्वित: डॉ.मनोज शर्मा


राजाखेड़ा। प्रदेश कार्यक्रम के अनुसार जिला अध्यक्ष श्रवण वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के सफल 8 वर्ष की विभिन्न योजनाओं के जन जागरण हेतु सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है की योजना तहत आज राजाखेड़ा विधान सभा सह प्रभारी डॉ.मनोज शर्मा ब शहर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने आज राजाखेड़ा शहर ब देहात,चौधरी का बाग,गढ़ी जोनावत,देवखेड़ा,नायला मैं घर घर, दुकान दुकान पर ब ईंट के भट्टो पर जाकर मोदी जी की के 8  वर्षीय कुशल शासन और सफल केंद्रीय योजनाओं के बारे में जनजागरण किया..और जनता के विचार भी जाने...आगे श्री शर्मा ने बताया कि जनता वास्तव में कांग्रेस के अत्याचारों से बहुत परेशान और भयभीत है....जब डॉ.शर्मा सफल योजनाओं के प्रपत्र बांट रहे थे तो एक व्यक्ति बोला कि 

"भईया मैं ना लेरो जा कागज कू नेता थाने में बंद करवाई देगो रिपोट दज्ज़ हे जाबेगी"

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता कितनी भयभीत है...और झूठ की पराकाष्ठा देखिए कि

योजनाएं केंद्र सरकार की होती है और झूंठा श्रेय ये कांग्रेस वाले लेते हैं और कई ऐसी केन्द्रीय योजनाएं है जिनको गहलोत सरकार ने अटका रखा है..आगे डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हित में रही है और आज जनता के बीच में आने पर एक पता चल रहा है कि कांग्रेस की जड़ों में कीचड़ जम चुका है और उसमे कमल अंकुरित हो चुका है जो 2023 में पूर्ण रूप खिल चुका होगा...!

सघन जन संपर्क अभियान मैं राजाखेड़ा के मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने निर्माण में राष्ट्र निर्माण मे बहुमूल्य योजनाएं क्रियान्वित कर ऐतिहासिक कदम उठाया है और और राष्ट्र प्रगति के मार्ग पर निरंतर दिन-ब-दिन आगे बढ़ रहा है गरीब किसान युवा वृद्ध और समाज के हर तबके को लाभ मिल रहा है... भाजपा के 8 वर्ष पूर्ण होने  केंद्र की योजनाओं का प्रचार करने हेतु जन जागरण अभियान चलाया है जो जन मानस के दिलो दिमाग पर भाजपा के  सुशासन के रूप में अपनी छाप छोड़ रहा है।

जन संपर्क अभियान मैं मुकेश भगेल, नरेंद्र पचौरी, संजय कृष्ण शास्त्री, दिलीप पाराशर, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments