सच्चे राष्ट्र भक्त थे डाॅक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी: प्रमोद गुप्ता



- श्रद्धाभाव से मनाया गया डाॅक्टर मुखर्जी का बलिदान दिवस                      

- सभी उनके बताये रास्ते पर चलने का किया गया आह्वान  

आगरा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने एक देश दो  विधान, दो निशान और दो संविधान  की जमकर मुखालफत की। कश्मीर में परमिट व्यवस्था समाप्त करने के लिए पूरे में आंदोलन चलाया। उक्त उद्गार वरिष्ठ भाजपा नेता और  अलीगढ़ प्रभारी प्रमोद गुप्ता एडवोकेट ने गुरुवार को जनसंघ के संस्थापक डाॅक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर व्यक्त करते हुए सभी से उनके संकल्प को पूरा करने का प्रण लेने का आह्वान किया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाह्न पर गुरुवार को प्रदेश भर में संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा भाव से से मनाया गया।

 पथवारी बेलनगंज स्थित कैंप कार्यालय पर सुबह 9 बजे भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और अलीगढ़ प्रभारी प्रमोद गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में डाॅक्टर  श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को राष्ट्र भक्त श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सपने को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक देश दो विधान, दो निशान, 2 संविधान के अलावा कश्मीर जाने के लिए परमिट व्यवस्था को समाप्त करने के लिए पूरे देश में आंदोलन चलाया गया। कश्मीर कूच के दौरान रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी हत्या कर दी गयी।

 आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटा कर देश की जनता को खुले आसमान के नीचे रहने की आजादी प्रदान की है। इस मौके पर पूर्व पार्षद दीपक खरे, डब्बू पंडित, महानगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, पूर्व पार्षद विनोद गोयल, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, योगेश भारद्वाज, सुशील राठौर, आलोक वर्मा, मनोज शर्मा, ठाकुर प्रमोद सिंह, हिमांशु वर्मा, सुनील मंत्री, ज्योति जादौन, पेंगोरिया, सतीश वर्मा, हरि सिंह कुशवाह, संजीव गुप्ता आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments