जल्द आगरा भी मनाएगा अपना जन्मदिन, इतिहास खगालने के लिए बनी कमेटी

 


  • जल्द आगरा भी मनाएगा अपना जन्मदिन
  • 30 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
  • 9 सदस्यी कमेटी का हुआ गठन
  • शहरवासी भी दे सकते है जानकारी


आगरा। अपने शहर के बारे में कौन जानना नहीं चाहता। हर व्यक्ति अपने शहर के बारे में जानना चाहता है और शहर की पारंपरिक कलाओं, संस्कारों के साथ रहकर कुछ करना चाहता है। तो इस बात को ध्यान में रखते हुए अब अपने शहर आगरा के बारे में नगर निगम द्वारा जानने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें शहर का नाम आगरा कैसे पड़ा, यहां की प्राचीन मान्यताओं को किस तरह खुद में समेटा, विश्व के 7 स्मारकों में खुमार ताजमहल तो वहीं ऐतिहासिक मंदिर। वहीं शहर को सुरक्षित रखते चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिर जहां भक्त देश विदेश से दर्शन करने आते हैं का इतिहास फिर चाहे पवित्र यमुना नदि के तट पर बसा बटेश्वर आदि कई इतिहास को खुद में समेटे हुए आगरा की स्थापना जानने के लिए कार्य करेगा। 

आगरा शहर के स्थापना दिवस के इतिहास को खगालने के लिए मेयर नवीन जैन द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। जो आगरा के इतिहास, तथ्यों, शहर का जन्मदिन मनाये जाने वाली तिथि आदि को खंगालने का कार्य करेगी। 


कब मनाया जाएगा आगरा का जन्म दिवस

आगरा शहर का जन्मदिवस कब और किस दिन मनाया जाएगा, इसको लेकर मेयर नवीन जैन ने एक कमेटी का 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो एक माह में आगरा के नाम, स्थापना आदि को तलाशने का कार्य करेगी। और उसके बाद निष्कर्ष निकालकर आगरा का जन्मदिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा। 

इतिहास के मुताबिक आगरा 

इतिहास की मानें तो फिल्हाल आगरा को लेकर लोगों के विभिन्न मत देखने को मिलते हैं। जिसमें कहीं सिकंदर लोधी ने आगरा शहर की स्थापना की तो कहीं यह जानकारी मिलती है कि द्वापर युग में ब्रजधाम के जो 12वन थे उनमें से एक अग्रवन था जिसके नाम से शहर का नाम आगरा पड़ा। 

वहीं मेयर ने कहा कि इतिहास के मुताबिक आगरा के बारे में जो अंकित है वह कहीं ठोस नहीं है और ना ही यह पता चलता है कि शहर का नाम आगरा कैसे पड़ा। अगर किसी व्यक्ति को इस बारे में पूछा जाये तो सभी के अपने अपने मत हैं। इसलिए वास्तविक ऐतिहासिक तथ्यों पर अमल करते हुए आगरा का जन्मदिवस मनने के उद्देश्य के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े 9 लोगों की कमेटी बनाई गई है जो न केवल शहर के बारे में तथ्य जुटाने का प्रयास करेगी बल्कि कमेटी के द्वारा एक ऐसा दिन भी तय किया जाएगा जब पूरा शहर आगरा का जन्मदिवस जोर शोर, हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 

वहीं शहर के संभ्रांत लोगों से मेयर ने लोगों कहा है कि अगर किसी को आगरा शहर के इतिहास के बारे में मालूम है तो वह कमेटी को इसकी जानकारी दे सकता है।


9 सदस्यी टीम में इनको किया गया शामिल

इतिहासकार प्रो. सुगम आनंद 

इतिहासकार डॉ. तरूण शर्मा 

पुरातत्व विभाग से सेवानिवृत आर के दीक्षित 

वरि. पत्रकार राजीव सक्सेना 

वरि. पत्रकार एस पी सिंह 

पत्रकार अमित कुलश्रेष्ठ

पार्षद शिरोमणि सिंह

पार्षद रवि माथुर 

पार्षद प्रकाश केसवानी शमिल हैं 

जो एक ड्राफट तैयार करेगी जिसमें शहर का नाम आगरा कैसे और कब पड़ा जैसी जानकारी जुटाएगी। पहले चरण में ड्राफट पर तथ्यपरक सुझाव मांगे जायेंगें। 


कमेटी में मौजूद लोगों के नंबर

9 सदस्यी टीम में इनको किया गया शामिल

इतिहासकार प्रो. सुगम आनंद 7906501927

इतिहासकार डॉ. तरूण शर्मा 9412332074

पुरातत्व विभाग से सेवानिवृत आर के दीक्षित 9412261760

वरि. पत्रकार राजीव सक्सेना 9837098028

वरि. पत्रकार एस पी सिंह 9837081871

पत्रकार अमित कुलश्रेष्ठ 9675835436

पार्षद शिरोमणि सिंह 9837022789

पार्षद रवि माथुर 9897071181

पार्षद प्रकाश केसवानी 9319107816





Comments