15 दिनों बंद रहेगा पालीवाल पार्क जाने वाला मार्ग, जानें क्या रहेगा नया रूट


आगरा। अगर आप सुबह की सैर करने पालीवाल पार्क जाते हैं, या आप यूनिवर्सटी जाने की सोच रहे हैं तो अब 15 दिनों के लिए आपको अब थोड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि 15 दिन के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंबिधत रहेगा। बताते चलें कि संजय प्लेस से पालीवाल पार्क को जाने वाले मार्ग पर एक गेट का निर्माण कार्य शुरु होने जा रहा है। जिसके चलते 23 जून से इस मार्ग पर यातायात प्रतिबधिंत रहेगा।

पालीवाल पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर है। जिसके चलते इस रोड़ पर दिनभर कर्मचारी, अधिकारी और छात्र-छात्राएं रोजाना पालीवाल पार्क से होते हुए विश्वविद्यालय आना जाना रहता है। इसके अलावा वजीरपुरा से गांधी नगर और जीवनी मंडी की तरफ भी लोग निकलते हैं।


ये रहेगा रूट 
शहरवासीयों को असुविधा न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट में बदलाव किया है। वाहनों को एमजी रोड होते हुए हाईवे होकर विजय नगर कॉलोनी की तरफ से निकाला जाएगा। वहीं विजय नगर, गांधी नगर, घटिया आजम खां और जीवनी मंडी की तरफ से लोग सूरसदन और संजय प्लेस की तरफ जाते हैं। वजीरपुरा की तरफ का गेट बंद होने से लोगों को काफी दूरी तय करके जाना होगा।
सूरसदन चौराहा और सेंट पीटर्स स्कूल रोड से वजीरपुरा होकर पालीवाल पार्क जाने वाले वाहन एमजी रोड से भगवान टाकीज चौराहा से एनएच-2 से होकर जा सकेंगे।
विजय नगर कॉलोनी, जीवनी मंडी और घटिया आजम खां की ओर से पालीवाल पार्क होकर वजीरपुरा, सूरसदन की तरफ जाने वाले वाहन विजय नगर कॉलोनी से सुल्तानगंज पुलिया चौराहा होकर जा सकेंगे।
एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन 22 जून से छह जुलाई तक के लिए बाधित रहेगी।

Comments