आगरा। अपने बच्चों को संतों, शास्त्रों और संघ का संग दीजिए। इन्हें दुर्गुणों से बचाइए। बर्थडे और एनिवर्सरी पर पाँच घरों में रामायण दीजिए। एक दोहा रोज हनुमान जी को सुनाइए। भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए हिंदू संस्कृति के संरक्षण का प्रयास कीजिए...
ये उद्गार *संत अतुल कृष्ण भारद्वाज* ने सोमवार को गंगे गौरी पार्क, बल्केश्वर में बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मौजूद सैकड़ों हिंदुओं के समक्ष व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भारत जब विश्व गुरु बनेगा तो विश्व से हिंसा, नफरत और आतंक खत्म होगा। करुणा, प्रेम और सद्भाव का विश्व में प्रसार होगा।
उन्होंने कहा कि आरएसएस के 100 वर्ष का परिणाम है कि आज हम सब हिंदू समाज एक साथ बैठते हैं। संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट करने का काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करता है। इसलिए संघ से जुड़िए। अपने बच्चों को जोड़िए।
*क्षेत्रीय पार्षद हरिओम बाबा* ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बनिया हूँ, मैं पंडित हूँ, मैं ठाकुर हूँ.. यह कहना छोड़िए और अब कहिए कि मैं हिंदू हूँ। हिंदू मुस्लिम भाई-भाई का नारा लगाना बंद करिए। मुस्लिम हमारा भाई नहीं कसाई है।
*विश्वेंद्र सिंह चौहान* ने अपना इतिहास पढ़ने और अपने गौरव का बोध करने की प्रेरणा देते हुए यह संकल्प दिलाया कि भारत हिंदू राष्ट्र है। आवश्यकता इस बात की है कि इसे अब पूरी दुनिया भी स्वीकार करे।
*कार्यक्रम अध्यक्ष अनुज गोयल, अशोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. पारुल महाजन, राज बहादुर सिंह राज, महेश ग्वाला, सत्यश्रवा और आशा अग्रवाल* ने भी सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। *बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी निखिल गोयल* ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
*श्याम अग्रवाल* ने 'जागो तो एक बार हिंदू जागो तो' गीत से जोश भर दिया। *पौरुष, राघवेंद्र और अरुण* जी की टीम ने सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान को समर्पित नाट्य प्रस्तुति, *मिष्ठी और नव्या गुप्ता* ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया। *रमन अग्रवाल, ब्रह्मा गुप्ता और बृजेश गुप्ता* ने संचालन किया।
*महामंत्री स्पर्श जैन, निश्चल गोयल, संदीप गुप्ता, पवन दिवाकर, ललिता राठौर और राजा चौधरी* ने व्यवस्थाएँ संभालीं। *ताराचंद मित्तल, राकेश त्यागी, मनीषा भरतिया, शशि गुप्ता, ममता सिंघल, कुमकुम उपाध्याय* भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Comments
Post a Comment