JANDARPAN TIMES • आवाज़ आपकी, दर्पण आपका
Jandarpan Times: जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में गूंजे जय कन्हैया लाल की, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने की महाआरती
YT f IG X
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT
Paste your responsive Google AdSense code here.
मुख्य खबरेंसभी खबरें →
News
आगरा

आगरा और आसपास की ताज़ा खबरें

Jandarpan Times
News
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरें

Jandarpan Times
News
देश

देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Jandarpan Times
News
क्राइम

क्राइम और स्थानीय घटनाक्रम

Jandarpan Times
ताज़ा खबरें
Jandarpan Times
JANDARPAN TIMES

जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में गूंजे जय कन्हैया लाल की, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने की महाआरती

ADVERTISEMENT
Google AdSense Article Top Slot

 

आगरा। भवना एस्टेट स्थित श्री जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण में विशेष पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भगवान श्रीराम एवं लड्डू गोपाल जी की आरती कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि जब भी अधर्म बढ़ता है, तब धर्म की स्थापना के लिए संघर्ष करना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव जैसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।



श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महाआरती में सहभागिता की।

इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, सतीश ठाकुर, निमित पोरवाल, महिला मंडल अध्यक्ष अमृता पोरवाल, आरती शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

MANUAL ADVERTISEMENT
Add your local/business banner through an HTML widget or replace this block.
ADVERTISEMENT
Google AdSense Article Bottom Slot

टिप्पणियां

MANUAL ADVERTISEMENT
Add your local business banner / image / link here.