कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर माधुर्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था आगरा* के तत्वावधान में माधुर्य कार्यालय राजदीप एन्क्लेव दयालबाग़ आगरा पर श्रीकृष्णभजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों स्वरचित गीतों और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को भी अंतर्ध्यान कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर घंटों झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं लड्डू गोपाल के झूले को झुलाकर किया गया। संस्था अध्यक्ष स्वर कोकिला निशिराज जैन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिलन, डॉ. रमा वर्मा श्याम, डॉ. विजया तिवारी, प्रभुदत्त उपाध्याय और गिरधारीलाल शर्मा ने विधिवत् शुभारंभ किया।
संस्था अध्यक्ष निशिराज जैन ने अपने मधुर कंठ से भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर मौजूद लोग भावविभोर होकर झूम उठे। डॉ.सुषमा सिंह, डॉ.यशोयश, डॉ.रामेन्द्र शर्मा, हरवीर परमार, आचार्य उमाशंकर पाराशर सुधा वर्मा और विनय बंसल ने भी स्वरचित भजनों एवं गीतों की प्रस्तुतियों से श्रीकृष्ण को रिझाया।
संगीतमय एवं स्वरचित भजनों की प्रस्तुतियों के बीच कार्यक्रम में बार-बार ‘राधे-कृष्ण’ के जयकारे गूंजते रहे। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का शानदार संचालन रेडियो आरजे *नागेश शुक्ला* ने किया। आगंतुकों का स्वागत अंत में धन्यवाद ज्ञापित *राजकुमार जैन* ने किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में साहित्य-संगीत-भक्ति का सुंदर अदभुत संगम देखने को मिला।


टिप्पणियां